1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

Vivo ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 26, 2026 11:12 am IST,  Updated : Oct 26, 2026 11:29 am IST

Vivo Y600 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन 10,000mAh की दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ चीन में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y600- India TV Hindi
वीवो वाई 600 Image Source : VIVO

Highlights

  • Vivo ने Y600 सीरीज में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
  • चीनी कंपनी का यह फोन 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • इससे पहले भी कंपनी इस सीरीज में बड़ी बैटरी वाले फोन पेश किए हैं।

Vivo ने एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार 10000mAh बैटरी के साथ आता है। चीनी कंपनी ने Y600 सीरीज में इस फोन को पेश किया है। इससे पहले भी कंपनी इस सीरीज में कई और मॉडल उतार चुकी है, जो बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। Vivo Y सीरीज को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स को ध्यान में रखकलर लॉन्च किया जाता है। इस सीरीज का यह फोन Vivo Y600 के नाम से पेश किया गया है। पिछले दिनों ही कंपनी ने Vivo Y600s Pro पेश किया था, जिसमें 10200mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo Y600 की कीमत

वीवो का यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन - Sapphire Blue, Diamond Gold और Obsidian Black में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1999 (लगभग 27,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 2099 (लगभग 28,500 रुपये), CNY 2199 (लगभग 30,000 रुपये), और CNY 2499 (लगभग 33,000 रुपये) है।

  • 6GB RAM + 128GB - CNY 1999 (लगभग 27,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 128GB - CNY 2099 (लगभग 28,500 रुपये)
  • 6GB RAM + 256GB - CNY 2199 (लगभग 30,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB - CNY 2499 (लगभग 33,000 रुपये)

Vivo Y600 के फीचर्स

वीवो का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। वहीं, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Vivo Y600 फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300e
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 10000mAh, 44W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, OriginOS 6

यह फोन Android 16 पर बेस्ड Origin 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 10,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसके बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है।

Vivo का यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, 5G, IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में NFC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - 29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे OnePlus के दो और तगड़े फोन, कलर वेरिएंट्स हुए कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।