1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मिलेगा 1 लाख का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, साथ में कई बेनिफिट्स

BSNL का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मिलेगा 1 लाख का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, साथ में कई बेनिफिट्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 05, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 07:05 pm IST

BSNL ने अपने दो स्पेशल टैरिफ वाउचर्स के साथ पर्सनल एक्सीडेंटल और साइबर फ्रॉड कवर इंश्योरेंस ऑफर कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी यूजर्स को 1 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल बेनिफिट देगी।

BSNL offer- India TV Hindi
बीएसएनएल का नया ऑफर Image Source : INDIA TV

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने दो STV रिचार्ज प्लान के साथ 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस कवर ऑफर कर रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने इन दोनों प्लान के साथ वैल्यू एडेड प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। साथ ही, यूजर्स कइ इनमें कॉलिंग, डेटा समेत कई तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे।

इंश्योरेंस कवर

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने 202 रुपये और 2449 रुपये वाले STV यानी स्पेशल टैरिफ वाउचर्स के साथ यह वैल्यू एडेड प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। इन दोनों प्लान के साथ नंबर रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलेगा।

पर्सनल एक्सीडेंटल कवर की बात करें तो रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।

202 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 32 दिनों की है। यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 मिनट वॉइस कॉल का लाभ दिया जाएगा। यह प्लान 5GB इंटरनेट डेटा और 100 फ्री SMS के लाभ के साथ आता है।

2449 रुपये वाला प्लान

बीएसएनल का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, फ्री नेशनल रोमिंग का बेनिफिट मिलेगा। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। वहीं, डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाता है।

51 रुपये वाले प्लान की वापसी

BSNL इसके अलावा अपने 51 रुपये वाले ऑफर को फिर से लेकर आया है। इस ऑफर में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - Amazon Sale में क्या सस्ता मिलेगा iPhone 16? डील प्राइस हुई रिवील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।