1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन

Realme ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 05, 2026 02:23 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 02:23 pm IST

Realme P4s Lite भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस सीरीज में कंपनी पहले भी कई फोन लॉन्च कर चुकी है।

Realme P4s Lite- India TV Hindi
रियलमी पी4s लाइट Image Source : REALME

Realme P4 सीरीज का एक और बजट फ्रेंडली फोन भारत में लॉन्च हुआ है। रियलमी का यह फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस सीरीज में कंपनी पहले ही Realme P4, Realme P4 Pro, Realme P4x, Realme P4s और Realme P4 Lite लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने अब इस सीरीज में 4G स्मार्टफोन पेश किया है। इसे Realme P4s Lite के नाम से पेश किया गया है।

Realme P4s Lite के फीचर्स

रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ आता है। इसे 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में उतारा गया है। इसकी कीमत 16,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 18,499 रुपये में आता है। इसे दो कलर ऑप्शन- Nebula Black और Moonlight Silver में खरीदा जा सकता है।

इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलेगा। फोन की सेल Flipkart और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जा रही है।

Realme P4s Lite कीमत इफेक्टिव प्राइस
4GB RAM + 64GB 16,499 रुपये 14,999 रुपये
4GB RAM + 128GB 18,499 रुपये 16,999 रुपये

Realme P4s Lite के फीचर्स

Realme P4s Lite में कंपनी ने 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है। कंपनी ने इस बजट फ्रेंडली फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Realme P4s Lite फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T7250
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16, Realme UI

रियलमी का यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, फोन के साथ 15W फास्ट चार्जिंग फीचर दिय गया है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, WiFi 5, Bluetooth 5.2, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Oppo F35, Oppo F35 Pro भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की तगड़ी बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।