1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, 12GB रैम के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, 12GB रैम के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 26, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 01:54 pm IST

Realme P4 सीरीज में कंपनी ने एक और तगड़ा फोन भारत में लॉन्च किया है। रियलमी का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme P4s- India TV Hindi
रियलमी P4s Image Source : REALME INDIA/FLIPKART

Highlights

  • Realme P4 सीरीज में कंपनी ने एक और दमदार फोन लॉन्च किया है।
  • रियलमी का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • फोन में 12GB रैम समेत तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Realme P4s भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी इस सीरीज में पहले भी कई मॉडल भारत में लॉन्च कर चुका है। इस सीरीज का Realme P4 Power भारत में 10001mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है। इसके अलावा इस सीरीज में Realme P4, Realme P4 Pro, Realme P4x और Realme P4 Lite भी लॉन्च किए जा चुके हैं।

कितनी है कीमत?

Realme P4s को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 37,999 रुपये और 41,999 रुपये में आते हैं। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसे दो कलर ऑप्शन- Titanium Gray और Electric Cyan में पेश किया गया है। फोन की पहली सेल 3 सितंबर को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी।

  • 8GB RAM + 128GB - 34,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 37,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - 41,999 रुपये

Realme P4s 5G के फीचर्स

रियलमी के इस फोन में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक की है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Realme P4s फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, FHD+ AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimesity 7400
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 8000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 16, Realme UI 7

Realme P4s में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट यूज किया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

रियलमी का यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में WiFi, NFC, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - होम अप्लायंसेस बनाने वाली कंपनी Philips ला रही स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले दिखी झलक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक