1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo F35, Oppo F35 Pro भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की तगड़ी बैटरी

Oppo F35, Oppo F35 Pro भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की तगड़ी बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 05, 2026 01:02 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 01:02 pm IST

Oppo F35 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। ओप्पो ने इस सीरीज में दो फोन F35 और F35 Pro पेश किया है। ओप्पो के इन दोनों फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

Oppo F35, Oppo F35 Pro- India TV Hindi
ओप्पो एफ35 सीरीज Image Source : OPPO

Highlights

  • Oppo F35 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज में दो फोन पेश किए गए हैं।
  • Oppo F सीरीज के इन दोनों फोन में कंपनी ने 8,000mAh की दमदार बैटरी दी है।
  • ये दोनों फोन 50MP के बैक और 50MP के सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं।

Oppo F35, Oppo F35 Pro भारत में लॉन्च हो गए हैं। ओप्पो के ये दोनों फोन 8,000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किए गए हैं। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ओप्पो F सीरीज के भारत में 10 साल हो गए हैं। Oppo F35 Pro को चीन में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max के रीब्रांड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि, भारत में इसे 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च नहीं किया गया है।

Oppo F35, Oppo F35 Pro की कीमत

Oppo F35 Pro को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसे 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 49,999 रुपये और 54,999 रुपये में आते हैं। इसे Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Oppo F35 Pro कीमत
6GB RAM + 128GB 45,999 रुपये
8GB RAM + 128GB 49,999 रुपये
8GB RAM + 256GB 54,999 रुपये

Oppo F35 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसे 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है। इस फोन को Wave Blue, Titanium Grey और Mist Pink कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ओप्पो की यह सीरीज 11 अक्टूबर को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

Oppo F35 कीमत
6GB RAM + 128GB 38,999 रुपये
8GB RAM + 128GB 42,999 रुपये

Oppo F35, Oppo F35 Pro के फीचर्स

Oppo F35 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 2.5D प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Oppo F35 में 6.57 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले भी 2.5D प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

  Oppo F35 Pro Oppo F35
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz 6.57 इंच, FHD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Max MediaTek Dimensity 6360 Max
स्टोरेज 8GB, 256GB 8GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 80W 8000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 50MP 50MP + 2MP, 50MP
OS Android 16, ColorOS 16 Android 16, ColorOS 16

ओप्पो के ये दोनों फोन MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ आते हैं। F35 Pro में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। वहीं, F35 में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलता है। ये दोनों फोन 8GB रैम के साथ आते हैं। इसके प्रो मॉडल में 256GB और स्टैंडर्ड मॉडल में 128GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ये फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं।

Oppo F35 सीरीज में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। F35 Pro के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, Oppo F35 में 50MP का मेन और 2MP का प्रोट्रेट डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

ये दोनों फोन IP66 + IP68 + IP69+ IP69K रेटेड हैं, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होंगे। इन दोनों फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Nothing Phone 4 सीरीज की डील हुई रिवील, Flipkart Sale में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।