Vivo ने Y600 सीरीज में एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन Y600k Turbo के नाम पेश किया गया है। इस फोन में 9020mAh की बैटरी दी गई है। वीवो का यह फोन IP68/IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। साथ ही, इस मिड बजट फोन में 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलता है। चीनी कंपनी ने हाल ही में इस सीरीज में Vivo Y600i लॉन्च किया है। यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Vivo Y600 Turbo और Vivo Y600 Pro लॉन्च कर चुकी है।
Vivo Y600k Turbo की कीमत
वीवो का यह स्मार्टफोन 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत CNY 2799 (लगभग 40,000 रुपये) है। इसे इलेक्ट्रिक ब्लू, ड्यून गोल्ड और मिलेनियल पार्क कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल इसे घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने यह अभी कंफर्म नहीं किया है कि इसे ग्लोबली पेश किया जाएगा या नहीं?
Vivo Y600k Turbo के फीचर्स
चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही, पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा।
| Vivo Y600K Turbo | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.83 इंच, AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 |
| स्टोरेज | 12GB RAM + 512GB |
| बैटरी | 9020mAh, 9-W |
| कैमरा | 50MP + 2MP, 8MP |
| OS | Android 16, OxygenOS 6 |
| कीमत | CNY 2799 (लगभग 40,000 रुपये) |
यह फोन 9,020mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही, इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 6, Bluetooth 5.2, NFC, IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और एक 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4K रेजलूशन वाला वीडियो कैप्चर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Vivo T5 सीरीज के दो फोन के नए वेरिएंट्स लॉन्च, मिलती है 9020mAh की बैटरी