1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी कंपनी ने लॉन्च किया 100 इंच की स्क्रीन वाला QLED Smart TV, मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस

देसी कंपनी ने लॉन्च किया 100 इंच की स्क्रीन वाला QLED Smart TV, मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 02, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 04:37 pm IST

Acerpure ने 100 इंच की स्क्रीन वाला QLED Smart TV भारत में लॉन्च किया है। यह स्मार्ट टीवी सीरीज गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें थिएटर जैसे एक्सपीरियंस घर में ही मिलेगा।

100 inch QLED Smart TV- India TV Hindi
100 इंच का स्मार्ट टीवी Image Source : ACERPURE NITRO

होम अप्लायंसेज बनाने वाली देसी कंपनी Acerpure Nitro ने नया QLED Smart TV लॉन्च किया है। यह स्मार्ट टीवी 100 इंच तक की स्क्रीन साइज में आता है। यह टीवी Android पर बेस्ड Google TV पर काम करता है। इसमें मिलने वाली डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह डॉल्वी विजन और डॉल्वी एटमस जैसे फीचर्स से भी लैस है, जिसकी वजह से स्मार्ट टीवी में थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा।

कितनी है कीमत?

Acerpure Nitro सीरीज को कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 1.9 लाख रुपये में आता है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Acerpure Nitro QLED TV के फीचर्स

इस स्मार्ट टीवी में बड़ी स्क्रीन दी गई है। इसमें कंपनी ने 75 इंच से लेकर 100 इंच तक का डिस्प्ले यूज किया है। इस स्मार्ट टीवी में कंपनी ने QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से यह घर में होम थिएटर वाला एक्सपीरियंस देगा। इसका डिस्प्ले 120Hz HSR रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें बेहतर वीडियो कंटेंट के लिए वाइब्रेंट कलर्स, डॉल्वी विजन और HDR सपोर्ट मिलता है।

इस सीरीज के 75 और 85 इंच वाले मॉडल में 40W का बॉक्स स्पीकर दिया गया है। वहीं, इसके 100 इंच वाले मॉडल में 65W का बॉक्स स्पीकर मिलता है। इसमें बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्वी एटमस का सपोर्ट मिलता है। यह गूगल टीवी 5.0 पर काम करता है। इसमें बिल्ट-इन कराओके मोड भी दिया गया है।

Acerpure Nitro स्मार्ट टीवी सीरीज में प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर मूवीज और शोज देख सकते हैं। कंपनी ने इसके साथ ब्लूटूथ बेस्ड रिमोट दिया है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिसकी वजह से यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से हजारों ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, ब्लूटूथ, WiFi, LAN जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें गूगल क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Pro भी मिलेगा सस्ता, Flipkart सेल की अर्ली डील हुई रिवील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।