1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Poco ने लॉन्च किया 7500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

Poco ने लॉन्च किया 7500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 02, 2026 02:07 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 02:07 pm IST

Poco C95 Pro लॉन्च हो गया है। पोको का यह बजट फ्रेंडली फोन 7500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 50MP का कैमरा भी दिया गया है।

poco C95 pro- India TV Hindi
पोको सी95 प्रो Image Source : POCO

Poco ने अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। पोको का यह फोन 7,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। पोको का यह फोन C सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी ने हाल ही में F सीरीज का फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। Poco F9 सीरीज में कंपनी ने दो फोन उतारे हैं। जल्द ही, इसे भारत समेत अन्य मार्केट में पेश किया जा सकता है। पोको C सीरीज का यह फोन Poco C95 Pro के नाम से पेश किया गया है।

Poco C95 Pro की कीमत

चीनी कंपनी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 169 सिंगापुर डॉलर (लगभग 12,700 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 199 सिंगापुर डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) में आता है। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Poco C95 Pro के फीचर्स

यह बजट फ्रेंडली फोन 6.9 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 825 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है।

Poco C95 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Helio G91 Ultra
स्टोरेज 8GB + 256GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 7500mAh, 45W
OS Android 16, HyperOS 3

यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G91 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन की रैम 16GB तक एक्सपेंड हो सकती है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

Poco C95 Pro में कंपनी ने 7,500mAh की दमदार बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, 22.5W का रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.4, NFC, 4G और WiFi जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - करोड़ों मोबाइल यूजर्स की चांदी! TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को आदेश, वेबसाइट-ऐप पर नहीं छिपाएं ट्राई-मेंडेट सस्ते रिचार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।