1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi ने फिर महंगा किया अपना फ्लैगशिप फोन, 5000 रुपये बढ़ी कीमत

Xiaomi ने फिर महंगा किया अपना फ्लैगशिप फोन, 5000 रुपये बढ़ी कीमत

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 01, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 06:52 pm IST

Xiaomi 17T की कीमत में एक बार फिर से इजाफा हो गया है। चीनी कंपनी का यह फोन अब लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक महंगा हो गया है। फोन की कीमत में एक बार फिर से 5,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

Xiaomi 17T- India TV Hindi
शाओमी 17टी की फिर बढ़ी कीमत Image Source : XIAOMI

Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। चीनी कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ा दी है। इस फोन के दोनों वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB की कीमत बढ़ गई है। कंपनी ने फेस्टिव सेल शुरू होने से पहले ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी जल्द ही Xiaomi 18 Pro भारत में लॉन्च करने वाली है। चीनी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 18 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। घरेलू मार्केट में यह फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है।

फिर से बढ़ी कीमत

Xiaomi 17T फिलहाल भारत में 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था। कीमत बढ़ने के बाद यह स्मार्टफोन अब 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत भी 69,999 रुपये से बढ़कर 74,999 रुपये हो गई है। कंपनी ने फोन की बढ़ी हुई कीमत Xiaomi इंडिया की वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। साथ ही, फोन की बढ़ी हुई कीमत अमेजन पर भी अपडेट हो गई है।

इस स्मार्टफोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक से बाद यह फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये महंगा हो गया है। यह फ्लैगशिप फोन ब्लैक, ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन की कीमत पहली बार जुलाई में बढ़ी थी। कंपनी ने महज कुछ सप्ताह बाद ही इसकी कीमत में एक बार फिर से इजाफा कर दिया है।

Xiaomi 17T के फीचर्स

शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट पर काम करता है।

इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, इसमें 22.5W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन के बैक में 50MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - OPPO Find X10 की ग्लोबल एंट्री जल्द, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिलेगा 200MP कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।