Huawei ने दुनिया का सबसे चमकीले डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी के इस फोन में 12000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 200MP का भी कैमरा दिया गया है। साथ ही, इस फोन में OLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने हाल ही में अपना ट्रिपल फोल्डेबल फोन Mate XT 2 पेश किया है।
Huawei Mate 90 Pro Max की कीमत
हुआवे का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 9499 (लगभग 1,36,200 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 9,999 (लगभग 1,43,400) रुपये में आता है। इस फोन को चार कलर ऑप्शन - Rose Gold, Jade Green, Crystal White और Obsidian Black में पेश किया गया है।
कंपनी ने इसका कलेक्टर एडिशन भी पेश किया है। इसके कलेक्टर एडिशन की शुरुआती कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,57,700 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 12,999 (लगभग 1,86,400 रुपये) है। यह एडिशन 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
Huawei Mate 90 Pro Max के फीचर्स
हुआवे का यह फ्लैगशिप फोन 6.9 इंच के डुअल लेयर OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2848 x 1320 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Kunlun ग्लास दिया गया है। वहीं, इसके कलेक्टर एडिशन में बसाल्ट Kunlun ग्लास पैनल का प्रोटेक्शन मिलता है।
Huawei के इस फ्लैगशिप फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज दिया गया है। इसमें 6,800mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन HarmonyOS 7 पर काम करता है। इसमें IP68/IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, StarLight E2.0, NFC और eSIM का सपोर्ट मिलता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 40MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। फोन में 4x ऑप्टिकल और 8x ऑप्टिकल जूम तक का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Samsung ने भारत में लॉन्च किया 11600mAh बैटरी वाला Ultra टैबलेट, मिलते हैं तगड़े फीचर्स