1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OPPO Find X10 की ग्लोबल एंट्री जल्द, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिलेगा 200MP कैमरा

OPPO Find X10 की ग्लोबल एंट्री जल्द, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, मिलेगा 200MP कैमरा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 01, 2026 05:27 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 05:27 pm IST

Oppo Find X10 सीरीज हाल ही में चीन में लॉन्च हुई है। इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल जल्द ही ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। इस फोन को गीकबेंच पर देखा गया है। पहले इसे BIS पर भी देखा जा चुका है।

Oppo Find X10- India TV Hindi
ओप्पो फाइंड एक्स 10 Image Source : OPPO

Oppo Find X10 जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन को कुछ दिन पहले ही भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। अब ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का चिपसेट और रैम डिटेल सामने आया है। वहीं, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर UK में इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। फोन के कैमरा और बैटरी में पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड देखा जा सकता है।

गीकबेंच पर सामने आए फीचर्स

गीकबेंच पर ओप्पो के इस फोन को मॉडल नंबर CPH2911 के नाम से लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 2528 और मल्टीकोर में 8709 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। चीन में लॉन्च हुए मॉडल में कंपनी ने 16GB रैम यूज किया है।

Oppo Find X10 के संभावित फीचर्स

चीन में ओप्पो का यह फोन 6.59 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल यूज किया है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

ओप्पो के इस फ्लैगशिप फोन का टेलीफोटो कैमरा 2.8x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है।

ओप्पो इसके साथ Find X10 Pro Max को भी लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2K पिक्सल होगा और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें - Redmi ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।