1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दृश्यम 3' के लिए मोहनलाल का अप्रूवल चाहते हैं अजय देवगन, फिर भी सुपरस्टार ने अब तक नहीं देखी फिल्म, बताई वजह

'दृश्यम 3' के लिए मोहनलाल का अप्रूवल चाहते हैं अजय देवगन, फिर भी सुपरस्टार ने अब तक नहीं देखी फिल्म, बताई वजह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 01, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 01:46 pm IST

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' की रिलीज को अब 1 ही दिन बचा है। कल यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की और साथ ही ये भी बताया कि वह चाहते थे कि फिल्म रिलीज होने से पहले मोहनलाल जरूर ये फिल्म देख लें।

mohanlal- India TV Hindi
मोहनलाल, अजय देवगन। Image Source : INSTAGRAM/@MOHANLAL/@AJAYDEVGN

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। एडवांस बुकिंग में भी 'दृश्यम 3' का तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगावंकर की भूमिका में पर्दे पर लौट रहे हैं। अब तक इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों से दोनों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब जब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म रिलीज होने वाली है तो दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि अब विजय सलगांवकर अपने परिवार की रक्षा कैसे करेगा और आने वाली मुसीबत से परिवार को कैसे बचाएगा। मेकर्स पहले ही फिल्म को लेकर कई दावे कर चुके हैं। इस बीच अजय देवगन ने बताया कि उन्होंने 'दृश्यम 3' देखने के लिए मोहनलाल से संपर्क किया था और वह चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले वह उनकी फिल्म देखें।

अजय देवगन चाहते हैं 'दृश्यम 3' देखें मोहनलाल

अजय देवगन ने फिक्की फ्रेम्स (FICCI Frames) में बातचीत के दौरान बताया कि वह चाहते हैं कि मोहनलाल 'दृश्यम 3' जरूर देखें। दरअसल, मोहनलाल ने ही मूल 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाया है, इसीलिए अजय देवगन के लिए मोहनलाल की राय और अप्रूवल मायने रखता है। अजय देवगन के बताया कि वह चाहते थे कि मोहनलाल ये फिल्म जरूर देखें, इसके लिए उन्होंने मोहनलाल से संपर्क भी किया था। लेकिन, उस वक्त मोहनलाल छुट्टी पर थे, जिसके चलते वह फिल्म नहीं देख पाए। उन्होंने बताया कि अक्सर उनकी और मोहनलाल की बातचीत होती रहती है और उन्हें उम्मीद है कि जल्दी ही वह ये फिल्म देख सकते हैं।

क्या बोले अजय देवगन?

अजय देवगन ने मोहनलाल से फिल्म को लेकर हुई बातचीत के बारे में बताते हुए कहा- 'मैंने लाल (मोहनलाल) सर को कॉल किया था, क्योंकि मैं चाहता हूं कि वह ये फिल्म देखें। जैसा कि आलोक जैन ने कहा कि वह बहुत अच्छा काम करते हैं और इस बार हमने बिलकुल अलग रास्ता अपनाया है। इसलिए, मुझे लगता है कि अगर 'दृश्यम 3' को उनकी मंजूरी मिल जाए तो अच्छा होगा। मैं तहे दिल से चाहता हूं कि वो ये फिल्म देखें, लेकिन वो छुट्टी पर हैं। ये बहुत अच्छी बात है कि वह लगातार बातचीत करते रहे हैं और मुझे लगता है कि वह जल्दी ही वहां ये फिल्म देखेंगे।'

चार स्क्रिप्ट हुईं रिजेक्ट

अजय देवगन ने इसी दौरान बताया कि चार स्क्रिप्ट रिजेक्ट करने के बाद 'दृश्यम 3' के लिए स्क्रिप्ट चुनी गई थी, जिसमें फ्रेंचाइजी के मुताबिक ट्विस्ट और टर्न्स हैं। अजय देवगन ने कहा कि सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखना बहुत ही मुश्किल होता है। अभिनेता कहते हैं- 'इस फ्रेंचाइजी को हम एक बड़े मुकाम पर खत्म करना चाहते हैं। हाल ही में मैंने पूरी फिल्म देखी और व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि 'दृश्यम 3', 'दृश्यम 2' से भी बेहतर बनी है। इसलिए इसे यहीं पर खत्म करना बेहतर फैसला है।'

ये भी पढ़ेंः 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में काजोल के शामिल होने पर क्या होता? अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।