1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में काजोल के शामिल होने पर क्या होता? अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में काजोल के शामिल होने पर क्या होता? अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

अजय देवगन ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मजाक में कहा कि अगर काजोल को कास्ट किया जाता तो 'दृश्यम' फिल्म ही नहीं बनती। एक्टर का मजेदार जवाब अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Sep 26, 2026 02:32 pm IST,  Updated : Sep 26, 2026 02:32 pm IST
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ, जो सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में जब एक्टर अजय से पूछा गया कि अगर उनकी पत्नी काजोल 'दृश्यम' फ़्रैंचाइजी का हिस्सा होतीं तो यह कैसी होती तो उनके पास एक मजेदार जवाब तैयार था। यह मजेदार पल 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 के पहले एपिसोड में देखने को मिला, जहां अजय देवगन 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की टीम के साथ पहुंचे थे।
1/7 Image Source : Instagram/@kajol

शो के होस्ट कपिल शर्मा ने डायरेक्टर अभिषेक पाठक से एक काल्पनिक सवाल पूछा कि अगर पहली 'दृश्यम' फिल्म में काजोल को कास्ट किया गया होता तो क्या होता? एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा ने अभिषेक पाठक से सवाल किया, 'अभिषेक सर, अगर आपने काजोल मैम को पहले पार्ट में कास्ट किया होता तो क्या आपको नहीं लगता कि वह आपसे सब कुछ वहीं उगलवा लेतीं?'
2/7 Image Source : Instagram/@kajol
शो के होस्ट कपिल शर्मा ने डायरेक्टर अभिषेक पाठक से एक काल्पनिक सवाल पूछा कि अगर पहली 'दृश्यम' फिल्म में काजोल को कास्ट किया गया होता तो क्या होता? एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा ने अभिषेक पाठक से सवाल किया, 'अभिषेक सर, अगर आपने काजोल मैम को पहले पार्ट में कास्ट किया होता तो क्या आपको नहीं लगता कि वह आपसे सब कुछ वहीं उगलवा लेतीं?'
इससे पहले कि अभिषेक पाठक कुछ कह पाते अजय देवगन ने अपने खास अंदाज में झटपट एक लाइन में जवाब दिया। एक्टर ने कहा, 'पहली फिल्म ही नहीं बन पाती।' यह सुन सभी हंसाने लगे और एक्टर का मजेदार जवाब सभी को पसंद आ रहा है। साथ ही कपल की खूबसूरत बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं। इसके पहले भी कई बार अफवाहें उड़ चुकी थी कि दोनों 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के आखिरी भाग में साथ नजर आ सकते हैं, लेकिन एक्टर ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
3/7 Image Source : Instagram/@kajol

यह बात 'दृश्यम' फ़्रैंचाइजी की मुख्य कहानी से बिल्कुल मेल खाती थी। कहानी विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आम पारिवारिक व्यक्ति है और अपने परिवार की रक्षा करने और एक अपराध से जुड़े सच को छिपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। विजय की बहुत सोच-समझकर बनाई गई योजना इस बात पर निर्भर करती है कि सभी लोग घटना के बारे में एक ही बात कहें। इस तरह कपिल की काल्पनिक बात पर अजय देवगन ने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर मजाक किया। उन्होंने कहा कि अगर काजोल होतीं तो शायद यह राज छिपाना और भी मुश्किल हो जाता।
4/7 Image Source : Instagram/@kajol

काजोल, जिन्होंने 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। कभी भी 'दृश्यम' फ़्रैंचाइजी में नजर नहीं आईं। अजय देवगन ने हिंदी सीरीज में विजय सलगांवकर के तौर पर मुख्य भूमिका निभाई है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में वे श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत के साथ वापसी कर रहे हैं और अभिषेक पाठक निर्देशक के तौर पर लौट रहे हैं। आने वाली फिल्म विजय और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें पिछली फिल्मों की घटनाओं के नतीजे फिर से सामने आते हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@ajaydevgn

'दृश्यम' की टीम 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अजय देवगन के साथ शामिल हुई। एक्टर के साथ काउच पर श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और अभिषेक पाठक भी मौजूद थे। जयदीप ने अजय देवगन संग अपने प्रोफेशनल रिलेशन के बारे में भी बात की और बताया कि दोनों ने पहले 'आक्रोश' में साथ काम किया था। इस एपिसोड में कई मजेदार पल थे, जिसमें सुनील ग्रोवर का अजय देवगन की मिमिक्री करना भी शामिल था।
6/7 Image Source : Instagram/@ajaydevgn
'दृश्यम' की टीम 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अजय देवगन के साथ शामिल हुई। एक्टर के साथ काउच पर श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और अभिषेक पाठक भी मौजूद थे। जयदीप ने अजय देवगन संग अपने प्रोफेशनल रिलेशन के बारे में भी बात की और बताया कि दोनों ने पहले 'आक्रोश' में साथ काम किया था। इस एपिसोड में कई मजेदार पल थे, जिसमें सुनील ग्रोवर का अजय देवगन की मिमिक्री करना भी शामिल था।
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अजय देवगन के शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा, 'वह ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन जब करते हैं तो उनकी बातें दमदार होती हैं।' कपिल शर्मा ने एक्टर संग अपने रिश्ते के बारे में मजाक करते हुए कहा कि एक्टर को लगभग 15 साल से जानने के बावजूद, उनकी बातचीत आम तौर पर बस इतनी ही होती है, 'मैं ठीक हूं। आप कैसे हैं?' बता दें कि 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
7/7 Image Source : Instagram/@ajaydevgn

Advertisement