गणपति बप्पा की भावुक विदाई, लालबाग से गिरगांव चौपाटी तक आस्था का सैलाब; देखें PHOTOS
गणपति बप्पा की भावुक विदाई, लालबाग से गिरगांव चौपाटी तक आस्था का सैलाब; देखें PHOTOS
महाराष्ट्र में कई जगहों पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं मुंबई में लालबाग से लेकर गिरगांव चौपाटी तक गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब देखने को मिला। इस दौरान कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें भी सामने आईं।
Published : Sep 26, 2026 10:57 am IST, Updated : Sep 26, 2026 11:05 am IST
1/8Image Source : PTI
मुंबई में गणेशोत्सव के अंतिम दिन आस्था, भक्ति और उत्साह का सैलाब नजर आया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों, ढोल-ताशों और फूलों की बारिश के बीच शहर की सड़कों से गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्राएं निकलीं।
2/8Image Source : PTI
लालबाग, परेल और मध्य मुंबई के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। बीएमसी ने बताया कि रात 9 बजे तक 16,154 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। सुरक्षा के लिए 24 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और 25 हजार बीएमसी कर्मचारी तैनात रहे।
3/8Image Source : PTI
मुंबई की मशहूर भगवान गणेश की 'लालबागचा राजा' प्रतिमा का भी विसर्जन कर दिया गया है। लालबागचा राजा प्रतिमा का भव्य जुलूस भी निकाला गया।
4/8Image Source : PTI
महाराष्ट्र के मुंबई में गिरगांव चौपाटी पर अनंत चतुर्दशी के मौके पर लोग भगवान गणेश की मूर्ति को अरब सागर में विसर्जित कर रहे हैं। यह गणेश चतुर्थी उत्सव का आखिरी दिन है।
5/8Image Source : PTI
'गुलाल' पाउडर के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल से शहर की सड़कें गुलाबी हो गईं। लालबाग और कई अन्य इलाकों में, सड़कों पर मूर्तियों पर बरसाए गए रंग-बिरंगे कागज़ के टुकड़े (कॉन्फेटी) भी बिखरे हुए थे।
6/8Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के आगरा में भी अनंत चतुर्दशी के मौके पर लोगों यमुना नदी में गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले लोगों ने भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा-अर्चना की।
7/8Image Source : PTI
पंजाब के अमृतसर में भी लोगों के गणपति पूजा में हिस्सा लिया। यहां के बाहरी इलाके में अनंत चतुर्दशी के मौके पर लोगों ने भगवान गणेश की मूर्ति को नहर में विसर्जित किया।
8/8Image Source : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार के सदस्यों ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा को एक अस्थायी कुंड में विसर्जित किया।