1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा, यात्री को भी लगी चोट, देखें VIDEO

नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा, यात्री को भी लगी चोट, देखें VIDEO

 Reported By: Yogendra Tiwari,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 26, 2026 10:29 am IST,  Updated : Sep 26, 2026 10:44 am IST

नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना में एक यात्री को चोट भी आई है।

Nagpur Mumbai Duronto Express- India TV Hindi
नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बीती रात बोरखेड़ी-सिंदी के बीच सफर के दौरान एक पत्थर आ कर खिड़की से टकराया। ऐसा अनुमान है कि किसी ने पत्थर ट्रेन पर फेंका है 

इस पत्थरबाजी में एक डिब्बे की खिड़की का शीशा टूट गया और एक यात्री को हल्की चोट आई।

घटना के बाद ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोककर करीब आधे घंटे तक जांच की गई। जांच के बाद ट्रेन मुंबई की ओर रवाना हो गई। इस बीच, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि असल में पत्थर किसने फेंके।

किन खिड़कियों के शीशे टूटे

ट्रेन नंबर 12290 पर पत्थरबाजी हुई है, जिससे कोच A-1, B-2 और B-5 की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।  घटना 25 सितंबर 2026 को लगभग 8:27 बजे रात की है। बोरखेड़ी स्टेशन से गुजरने के बाद ट्रेन नंबर 12290 पर पत्थरबाजी की सूचना मिली, जिससे कोच A-1, B-2 और B-5 की खिड़कियों के शीशे टूट गए। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई नुकसान हुआ।

लगभग 8:46 बजे शाम को सूचना मिलने पर, RPF/GRP कर्मचारियों ने बोरखेड़ी-सिंधी सेक्शन के बीच Km 803 से Km 796 तक तलाशी ली। बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांवों के आस-पास के इलाकों की भी जांच की गई, और पुलिस पाटिल व स्थानीय निवासियों से पूछताछ की गई। कोई संदिग्ध व्यक्ति या ठोस सबूत नहीं मिला। एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने पुष्टि की कि लगभग 20:27 बजे बाहर से किसी चीज़/पत्थर ने खिड़कियों पर टक्कर मारी थी। घटना की सही जगह का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

26 सितंबर 2026 को 2:55 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत अपराध संख्या 325/2026 दर्ज किया गया, और जांच जारी है।

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय ट्रेन को इस तरह निशाना बनाया गया हो। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब ट्रेनों के शीशों को तोड़ने के लिए पत्थर फेंके गए। इस तरह के मामलों पर नकेल कसने के लिए सख्त एक्शन लेना होगा। उसके बाद ही ऐसी हरकतें रुकेंगी। 

इससे पहले पुणे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन डिरेल हुई, गाड़ी का एक कोच पटरी से उतरा था। 

ये भी पढ़ें-

कोल्हापुर से मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मचा हड़कंप, रोकनी पड़ी ट्रेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।