iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च हुए कुछ ही दिन हुए हैं और iPhone 18e के लॉन्च को लेकर जानकारियां सामने आ रही है। एप्पल के अपकमिंग बजट फ्रेंडली आईफोन की नई लीक सामने आई है, जिसमें फोन का डिस्प्ले, चिपसेट आदि सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह आईफोन हाल में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro सीरीज में इस्तेमाल हुए सबसे तेज 2nm चिपसेट A20 Pro के साथ आ सकता है।
iPhone 18e में मिलेगा A20 चिप?
चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने एप्पल के अपकमिंग iPhone 18e के बारे में जानकारी शेयर की है। एप्पल का यह अपकमिंग फोन 6.12 इंच के LTPS डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में OLED पैनल यूज किया जा सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा iPhone 18e में कंपनी 2nm A20 चिपसेट यूज कर सकती है। इस साल लॉन्च हुए iPhone 17e में कंपनी ने A19 चिप यूज किया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है।
iPhone 18e के कैमरे की बात करें तो यह 48MP के सिंगल रियर कैमरा के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 24MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिल सकता है। इस साल मार्च में लॉन्च हुए iPhone 17e में कंपनी ने XDR OLED डिस्प्ले यूज किया है। इस फोन का डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड 2 दिया गया है।
पिछले दिनों लॉन्च हुए iPhone 18 Pro सीरीज में कंपनी ने OLED डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। एप्पल के हाल में लॉन्च हुए iPhone 18 Pro सीरीज में 2nm A20 Pro चिपसेट दिया है। यह एप्पल का अब तक का सबसे एडवांस चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट 6 कोर CPU और 7 कोर GPU पर काम करता है।
iPhone 18 Pro सीरीज के दोनों फोन 48MP का मेन फ्यूजन कैमरा के साथ आते हैं। इसके अलावा फोन में 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें - Infinix ने लॉन्च किया दमदार गेमिंग फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी