1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करवाचौथ के मौके पर अपनी बेटर हाफ को दें ये गिफ्ट, जीवनसंगिनी के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

करवाचौथ के मौके पर अपनी बेटर हाफ को दें ये गिफ्ट, जीवनसंगिनी के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 27, 2026 10:53 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 10:53 pm IST

करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का बड़ा त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं। ऐसे में पतियों की भी ये जिम्मेदारी होती है कि वो इस खाल पल को यादगार बनाएं और अपनी बेट हाफ को कुछ अच्छा गिफ्ट करें।

करवाचौथ के मौके पर अपनी बेटर हाफ को दें ये गिफ्ट- India TV Hindi
करवाचौथ के मौके पर अपनी बेटर हाफ को दें ये गिफ्ट Image Source : MAGNIFIC

करवाचौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन पति लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। इस खूबसूरत त्योहार को और भी ज्यादा यादगार और खास बनाना पति की भी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में कई पर लोगों को समझ नहीं आता कि वो अपनी पत्नी को क्या गिफ्ट करें जो उन्हें पसंद भी आए और वो खुश भी हो जाएं। अगर आप भी इस करवाचौथ अपनी 'बेटर हाफ' को सरप्राइज देने की सोच रहे हैं, तो ये शानदार गिफ्ट आइडियाज आपके बेहद काम आएंगे।

1. ज्वेलरी 

महिलाओं को गहनों से खास लगाव होता है। करवाचौथ के मौके पर आप उन्हें कोई खूबसूरत पारंपरिक ज्वेलरी जैसे कि सोने की अंगूठी, डेलिकेट नेकलेस या ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, आजकल नाम के पहले अक्षर वाले 'पर्सनलाइज्ड पेंडेंट' या कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। यह गिफ्ट उनके लिए हमेशा के लिए एक खूबसूरत याद बन जाएगा।

2. डिजाइनर साड़ी या एथनिक वियर
करवाचौथ पर हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। आप अपनी जीवनसंगिनी की पसंद को ध्यान में रखते हुए एक बेहतरीन डिजाइनर साड़ी, खूबसूरत सूट या इंडो-वेस्टर्न एथनिक आउटफिट गिफ्ट कर सकते हैं। लाल, गुलाबी या मैरून जैसे कलर्स इस त्योहार के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं। 

3. स्किन केयर या मेकअप हैम्पर
हर महिला को अपनी खूबसूरती का ख्याल रखना पसंद होता है। आप बाजार से एक शानदार लक्जरी स्किन केयर प्रोडक्ट्स या प्रीमियम मेकअप ब्रांड का कस्टमाइज्ड हैम्पर बनवाकर दे सकते हैं। इसमें उनकी पसंद के लिपशेड, परफ्यूम, फेस सीरम और मॉइश्चराइजर शामिल कर सकते हैं। 

4. रोमांटिक डिनर डेट या सरप्राइज ट्रिप
गिफ्ट सिर्फ कोई चीज हो, ऐसा जरूरी नहीं। इस करवाचौथ भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा वक्त निकालकर अपनी जीवनसंगिनी को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएं। अगर संभव हो, तो आप छोटी सी ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। 

5. परफ्यूम करें गिफ्ट
करवा चौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को परफ्यूम गिफ्ट कर सकती है। ये भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खुशबू हमेशा यादों से जुड़ी होती है, इसलिए जब भी वह उस परफ्यूम को लगाएंगी, उन्हें इस खास करवा चौथ की और आपकी याद आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।