1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बनाकर खाएं लच्छेदार प्याज के पराठे, आसान रेसिपी से मिनटों में हो जाएंगे तैयार, नोट करें विधि

डिनर में बनाकर खाएं लच्छेदार प्याज के पराठे, आसान रेसिपी से मिनटों में हो जाएंगे तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 27, 2026 06:57 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 06:58 pm IST

प्याज का लच्छेदार पराठा बनाना बेहद आसान होता है। इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है, चलिए नोट करते हैं इसकी रेसिपी।

लच्छेदार प्याज के पराठे की रेसिपी- India TV Hindi
लच्छेदार प्याज के पराठे की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @YUMMY

अगर आप डिनर में कोई ऐसी रेसिपी बनाना चाहते हैं जो झटपट बन जाए और उसका स्वाद भी टेस्टी लगे तो आप प्याज का लच्छेदार पराठा बना सकते हैं। चलिए नोट करते हैं प्याज के पराठे बनाने की आसान रेसिपी।

लच्छा प्याज पराठा के लिए सामग्री

  • आटा के लिए सामग्री: गेहूं का आटा 2 कप, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार, तेल 1 छोटा चम्मच

  • प्याज की फिलिंग के लिए सामग्री: 4 प्याज, नमक एक चुटकी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला एक चुटकी, काला नमक स्वादानुसार, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, अजवाइन एक चुटकी, कलौंजी आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2, हरा धनिया एक मुट्ठी, सरसों का तेल 1 छोटा चम्मच

लच्छा प्याज पराठा बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: एक बर्तन में गेहूं का आटा और नमक डालें। इसे गूंथकर आटा तैयार कर लें। अब, इसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से गूंथ लें और एक गीले कपड़े से ढक दें और फिलिंग तैयार होने तक सेट होने के लिए रख दें।

  • दूसरा स्टेप: प्याज की फिलिंग के लिए प्याज को पतले पतले स्लाइस में काट लें और एक बर्तन में रखें। इसमें नमक डालें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब प्याज में से एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें और प्याज को एक साफ बर्तन में निकाल लें। अब, इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काला नमक स्वादानुसार, हरा धनिया, हरी मिर्च, सिरका और सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • तीसरा स्टेप: जब आटा सेट हो जाए, तो लोई बना लें। अब इसे चपाती की तरह बेलें और बीच में प्याज़ की स्टफिंग रखें। उसके बाद बीच से किनारे तक एक कट लगाएं और फिर इसे हल्के हाथों से दबाकर एक लच्छा पेड़ा बना लें।  अब एक बार फिर से पराठा बेल लें। 

  • चौथा स्टेप: एक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। इस पर पराठा रखें और दोनों तरफ से सूखा सेकें। इसके बाद, दोनों तरफ घी लगाएं और पराठे को तब तक पकाएं जब तक कि वह सुनहरा न हो जाएं। और आपका लच्छा प्याज पराठा बनकर तैयार है। इसे चटनी के साथ गर्म गर्म सर्व करें। इसके अलावा अगर तवे पर डालते ही चीला चिपक जाता है तो स्पॉन्जी और परफेक्ट चीला बनाने के लिए ये टिप्स ट्राई करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।