1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला, रेलवे के लोको पायलट पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला, रेलवे के लोको पायलट पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 Published : Sep 28, 2026 02:34 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 02:35 pm IST

कटिहार में एक युवती ने रेलवे के लोको पायलट पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला घर से भागकर रेलवे स्टेशन गई थी, जहां उसकी मुलाकाय लोको पायलट से हुई। युवती ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है।

युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप- India TV Hindi
युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप Image Source : INDIA TV

कटिहार में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 22 साल की युवती घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां रेलवे में लोको पायलट ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवती का आरोप है कि लोको पायलट ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि 22 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर युवती की मुलाकात एक लोको पायलट से हुई। उसने नौकरी दिलाने की बात कहकर युवती को बहलाया फुसलाया। लोको पायलट सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले में अपने किराए के मकान पर ले गया, जहां युवती ने अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने कुछ परिचितों को भी वहां बुलाने की कोशिश की। इसी दौरान युवती किसी तरह मकान से बाहर निकली और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 

नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप

घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। अब इस मामले में कटिहार एसपी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CCTV फुटेज, फॉरेंसिक टीम और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने कहा कि रेलवे के लोको पायलट पर आरोप लगा है। महिला नाबालिक नहीं है उसकी उम्र 22 साल है। महिला कल थाने पे आई और उसके द्वारा आरोप लगाया गया कि इसी महीने की 22 तारीख को वो किसी कारण से रेलवे स्टेशन पर थी, अपने परिवार से झगड़ा करके निकली थी। इसी दौरान एक व्यक्ति जिसकी पहचान उन्होंने खुद ही किसी लोको पायलट के रूप में की है उनके द्वारा उन्हें नौकरी का झांसा देकर बरमसिया से देखकर एक मकान में ले जाया गया और वहां उनके साथ उस व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया। ऐसा उन्होंने आरोप लगाया है। आवेदन मिलते ही तत्काल रूप से पहले एफआईआर किया गया, उसके बाद जितने भी सीसीटीवी फुटेज है सारे फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला के साथ उन्होंने जो घटनास्थल बताया है उस घटना स्थल पर एफएसएल की टीम के द्वारा जांच कराई गई है। आसपास भी पूछताछ किया गया है। युवती का मेडिकल भी कराया गया है और उसके बाद कोर्ट में उनका बयान भी कराया जा रहा है। उस मकान को किसी लोको पायलट को रेंट में दिया हुआ है। उसकी भी पहचान की गई है। अभी मामले की जांच पड़ताल चल रही है और आगे की कारवाई भी हो रही है। जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

करण कुमार- स्ट्रिंगर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।