रविवार यानी 27 सितंबर 2026 को दुनिया के तीन अलग-अलग मैदानों पर खेले गए तीन ODI मुकाबलों में कुल 6 बल्लेबाजों ने शतक जड़ने का कारनामा किया। इस तरह ODI क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। दरअसल, यह पहली बार है जब ODI क्रिकेट के इतिहास में एक ही दिन में 6 बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली हैं। भारत-वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-श्रीलंका के मुकाबलों में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए और ODI क्रिकेट में 28 सितंबर की तारीख को एक ऐतिहासिक दिन बना दिया।
विराट कोहली ने ठोका ऐतिहासिक शतक
इस रिकॉर्ड में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का रहा, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की तूफानी पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसी मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी 108 गेंदों पर 110 रन बनाकर शतक जड़ा। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने भी शतक लगाया। उन्होंने 108 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। इस तरह भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले में ही तीन शतक देखने को मिले।
दूसरी तरफ, जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स में साफथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ODI में भी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने 116 गेंदों पर 103 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने महज 93 गेंदों में 142 रन की विस्फोटक पारी खेली। मिलर ने अपनी पारी में 12 चौके और 9 छक्के लगाए। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 365/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड 84-84 रन बनाकर शतक से चूक गए।
इंग्लैंड की ओर से 2 बल्लेबाजों ने जड़ी सेंचुरी
लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले ने भी इस ऐतिहासिक दिन को खास बना दिया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने 105 गेंदों पर 126 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 337/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 132 रन पर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने मुकाबला 223 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। इस तरह एक ही दिन में टेम्बा बावुमा (103), डेविड मिलर (142), जस्टिन ग्रीव्स (101), टॉम बैंटन (126), शुभमन गिल (110) और विराट कोहली (139*) ने शतक लगाए। इससे पहले ODI क्रिकेट के इतिहास में किसी एक दिन में 6 शतक नहीं लगे थे।
यह भी पढ़ें:
एशियन गेम्स 2026 के बीच आई बुरी खबर, बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो हुए बाहर
पाकिस्तान टूर से बाहर हुए धाकड़ अंग्रेज बल्लेबाज जोस बटलर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी खेलना मुश्किल