Kumbh Rashifal 13 March 2026: कुंभ राशि के लिए 13 मार्च 2026 का दिन सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे अवसरों से भरा रह सकता है। आप दूसरों की मदद करके संतोष महसूस करेंगे। कामकाज के मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और जो भी काम शुरू करेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। रिश्तों के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा। नए संबंध बनने के साथ पुराने रिश्तों को बेहतर करने का मौका मिलेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी विस्तार से बता रहे हैं 13 मार्च को कुंभ राशि को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में कैसे परिणाम मिलेंगे और इस दिन इनके लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- शुभ रंग - मैरून
- शुभ अंक - 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 13 March 2026 Ka Panchang: शुक्रवार को रखा जाएगा दशा माता का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय