1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 12 March 2026: आज 3 राशियों की लव लाइफ में आएगा अहम मोड़, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक लव राशिफल

Love Horoscope 12 March 2026: आज 3 राशियों की लव लाइफ में आएगा अहम मोड़, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक लव राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 12, 2026 06:29 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 08:41 am IST

Love Horoscope 12 March 2026: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में क्या बदलाव लेकर आएगा इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल।

लव राशिफल- India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : INDIA TV

Love Rashifal 12 March 2026: गुरुवार का दिन इन राशियों की लव लाइफ के लिए बहुत ही अहम रहने वाला है। इन राशि के जातकों को अपने पार्टनर से प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है। वहीं इनके रिश्ते में आज कुछ परेशानी आ सकती है। तो आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानते हैं कि 12 मार्च 2026 का दिन सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आपके पार्टनर के साथ छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। हालांकि ऐसा होना मुश्किल है लेकिन विवाद में पड़ने या चिढ़ने वाले जवाब देने से बचें। आज छोटे मुद्दे भी बेवजह बड़े बन सकते हैं। टकराव की स्थिति न आने दें। आपको अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उनके साथ बहुत अच्छा समय बिताने की जरूरत है। आज रोमांटिक ट्रिप पर जाने की बजाय पारिवारिक पिकनिक पर जाना बेहतर रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग :  सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 11

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालांकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।

  • भाग्यशाली रंग :  नीला
  • भाग्यशाली अंक : 5

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आप हाल फिलहाल अपने जीवन में हर तरह के संबंधों को लेकर लापरवाह रहे हैं लेकिन आपको समय रहते इनमें आ गई दूरी को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। आपके पार्टनर ने आपके मुश्किल समय में आपका काफी साथ दिया है लेकिन आप उसी उत्साह से उनका साथ नहीं दे पाए हैं। केवल अपने साथी की कमियां ढूंढने में न लगे रहें। आपने अभी तक इस बात पर ध्यान नहीं दिया है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार कर लिया है।

  • भाग्यशाली रंग :  पीला
  • भाग्यशाली अंक : 3

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपने साथी को प्रेम से संबंधित उपहार या अपनी भाव भंगिमा के द्वारा आश्चर्य चकित करने का है लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य चीज़ें भी कुछ समय से अपना ध्यान आपकी और आकर्षित कर रही है। आपने अपने साथी को हर तरह से अपना मान लिया है। अब यह समय अपनी प्रशंसा दिखाने का है और ये सुनिश्चित करें की वही चीज़ आपको सहृदय वापिस मिले। बहरहाल, आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढ़ा सकती है।

  • भाग्यशाली रंग :  लाल
  • भाग्यशाली अंक : 15

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि इस बात की बहुत आशंका है कि कोई तीसरा आदमी किसी गलत इरादे से आपके संबंध में दखलंदाजी करने की कोशिश करेगा। यह कोई ऐसा आदमी है जिसपर आप विश्वास भी करते हैं और आप इसपर निर्भर भी हैं। इसीलिए वह अगर आपके पार्टनर के बारे में कोई भी सूचना दे तो पहले उसकी छानबीन कर लें। आप अपने पार्टनर की वजह से ईर्ष्या का कारण बन सकते हैं। आपको केवल अपनी ही भावनाओं पर भरोसा करना होगा।

  • भाग्यशाली रंग :  हरा
  • भाग्यशाली अंक : 9

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आपका पिछला अफेयर आपको अभी भी परेशान कर रहा है और ऐसा कई बार हो चुका है। अपने आपको पिछले कड़वे अनुभवों से परेशान न होने दें। हालांकि, अब भी आपके आस पास कोई ऐसा है जो आपको पिछले मजेदार दिनों की याद दिलाता है। आप इस आदमी के साथ एक नयी शुरुआत की कोशिश कर सकते हैं। बस अपनी कोशिशों के सफल होने तक का इंतजार करें।

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 2

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आपकी लव लाइफ कुछ ठहरी हुई सी है। आपको ऐसे लोगों के साथ समय बिताना चाहिए जो सिंगल और काफी अलर्ट हैं। इससे आपको यह पता चलेगा कि जिन्दगी में किसी का साथ पाने की बजाय और भी बहुत सी चीजें की जा सकती हैं। अगर आप बिलकुल अकेले हैं तो अपने जीवन में किसी का स्वागत करने के लिए नये टिप्स इकट्ठे कर सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग :  भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 3

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपके दोस्त , सहकर्मी और जितने भी लोगों को आप जानते हैं वे सब आपको इस बात के लिए अपनी अपनी राय देंगे कि आपकी लव लाइफ में कुछ रंग कैसे भरा जाए। अपने डेटिंग डेटाबेस को अपडेट करने के बारे में तो आप उनकी सलाह मान सकते हैं लेकिन उनके बताये हुए टिप्स अपनाने से बचें। आप प्यार ढूंढ रहे हैं इसीलिए अपने आपको किसी भी क्षणिक आनंद के मोह में पड़ने से रोके रखें और प्यार पर ही फोकस करें।

  • भाग्यशाली रंग :  बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 13

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बहुत ख़ास है क्योंकि आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर पाएंगे। आप इस मौके का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। आज सारे राज उनके सामने खोल दें और और अपनी चिंताएं भी उन्हें स्पष्ट बता दें। इससे आपके संबंध में एक नयी ताजगी आ जायेगी और आप दोस्तों और एक जोड़े के रूप में भी और करीब आ पाएंगे।

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे
  • भाग्यशाली अंक : 6

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक संबंध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई संबंध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अंतरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस संबंध का आगे का रूख तय होगा।

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 10

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने काफी व्यस्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के बावजूद अपने साथी को खुश कर देने के मौके ढूंढने की सलाह दी जाती है। आपके संबंध से आपको इतना प्यार मिला है जिसका दुसरे लोग सिर्फ सपना ही देख पाते हैं, शायद आप इसीलिए इसकी कीमत नहीं समझ पा रहे। अपने प्रिय के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग :  भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 12

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप थोड़े चिड़चिड़ी मुद्रा में रहेंगे और हो सकता है, आप अपनी भड़ास अपने साथी पर निकाले। आपको इस चीज़ का एहसास होगा की आप का व्यवहार अनुचित था पर आपके लिए ये चुनौतीपूर्ण होगा की आप उस दोष को न मढ़े , जिसमें आपके साथी का कोई कसूर नहीं है। अपने व्यवहार को नियंत्रित करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा कर पाने में असमर्थ है तो कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर हो जाएं नहीं तो आपके रिश्ते का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 7

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर इन 5 राशि वालों को बनाएगा धनवान, जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि की होगी वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।