1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, बस बांध लें गांठ

सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, बस बांध लें गांठ

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 12, 2026 08:57 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 08:58 pm IST

Physics Wallah Alakh Pandey Success Tips: अलख पांडे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वो आए दिन बच्चों को मोटिवेट करते रहते हैं। उनके मोटिवेशनल वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में यहां हम उनके प्रेरक,अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाने का काम करेगी।

Physics Wallah Alakh Pandey Success Tips- India TV Hindi
Physics Wallah Alakh Pandey Success Tips Image Source : PHYSICS WALLAH

अलख पांडे (Alakh Pandey) भारत के लोकप्रिय शिक्षक, उद्यमी और फिजिक्स वॉलह (PW) के संस्थापक हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर JEE और NEET की तैयारी को किफायती बनाने के लिए जाना जाता है। अलख पांडे ने अपने करियर की शुरुआत प्रयागराज में एक छोटे से कोचिंग सेंटर से की थी। 2016 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां वे फिजिक्स और केमिस्ट्री को बहुत ही सरल और मजेदार अंदाज में पढ़ाते थे। उनके पढ़ाने के इसी अनोखे तरीके ने उन्हें छात्रों के बीच "Physics Wallah" के रूप में मशहूर कर दिया। आज Physics Wallah केवल एक यूट्यूब चैनल नहीं, बल्कि भारत की अग्रणी एडटेक (EdTech) कंपनियों में से एक है। 2022 में यह भारत की 101वीं 'यूनिकॉर्न' बनी। अलख पांडे अपने पढ़ाने के तरीके के अलावा बच्चों में मोटिवेशन भरने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में यहां हम उनके प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे। 

Physics Wallah Alakh Pandey Motivational and Inspirational Quotes 

1. जिंदगी हमेशा दूसरा मौका जरूर देती है। समझदार इंसान उस मौके को कभी नहीं गंवाता।

2. तुम कर लोगे..बस खुद पर भरोसा रखना।
3. जिस दिन आप अपने मन की नेदेचिविटी को पॉजिटिविटी में बदल देंगे, उस दिन से ही पॉजिटिव रिजल्ट आने लगेंगे।
4. दोस्त अच्छे बनाओ पर उम्मीद किसी से ना रखो। खुद को इस काबिल बनाएं कि जीवन का आनंद ले पाएं। काबिल बनने के लिए जी जीन से मेहनत करें।
5. किसी देश के लोग ही उसे महान बनाते हैं।
6. जियो तो ऐसे जियो कि सबकुछ तुम्हारा है। मरो तो ऐसे मरो कि कुछ भी तुम्हारा नहीं है। खाली हाथ आए थे..खाली हाथ जाना है।
7. सबको साथ मिलकर अपने लक्ष्य पर काम करना चाहिए।
8. लोगों का काम ही है बोलना। आपका काम है मेहनत करते जाना।
9.अगर आप सफल नहीं हुए तो आपके सबसे करीबी दोस्त भी दूरी बना लेते हैं।
10. वक्त सबको मिलता है अपनी जिंदगी बनाने के लिए। ये आप पर निर्भर करता है कि आप उस वक्त का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल