करवा चौथ पर खूबसूरत देखने के लिए उसकी तैयारी महिलाएं कई दिनों पहले से ही शुरू कर देती हैं। अगर आप इस बार करवा चौथ पर साड़ी नहीं बल्कि स्टाइलिश दिखने के लिए ड्रेसेस पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन सूट लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी से लेकर दीपिका पादुकोण तक के ये एथनिक आउटफिट्स आपको एलिगेंट लुक दे सकते हैं। तो, चलिए देखते हैं देखते हैं बॉलीवुड हसीनाओं के ये सूट डिजाइन, जिन्हें आप इस करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं।
इन सूट लुक्स को करें ट्राई

कैटरीना कैफ: कैटरीना कैफ: कैटरीना कैफ ऑलिव ग्रीन कलर की फुल स्लीव्स वाली सिल्क फैब्रिक में प्लेन सूट पहने दिख रही हैं। इस लुक का मुख्य आकर्षण उसका हैवी एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा है जिसमें ज़री, थ्रेड वर्क और गोटा बॉर्डर का काम है। अगर आप कुछ सिंपल और सोबर लुक ट्राई करना चाहती हैं तो यह इस तरह का ड्रेस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके साथ आप पर्ल और कुंदन का हैवी चोकर नेकलेस ट्राई कर सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी: आपको ड्रेस पहनना है लेकिन उसका कलर लाल या मैरून होना चाहिए साथ ही वह फेस्टिव वाइब दे तो शिल्पा शेट्टी का यह ड्रेस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। सिल्क फैब्रिक के इस फ़ारसी सलवार सूट में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस ड्रेस पर एम्ब्ड़रॉयडरी, थ्रेड और गोटा पट्टी का मिनिमल काम किया गया है। इसके अलावा, अगर आपको बांधनी प्रिंट पसंद है तो इन सूट को अपनी वार्डरोब में ज़रूर करें शामिल

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण इस ए लाइन फिटेड मस्टर्ड गोल्डन वेलवेट सूट सेट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके गले, आस्तीन और दुपट्टे के किनारों पर हैवी गोटा ज़री बॉर्डर वर्क है। अगर आप दिल्ली या नोएडा जैसे शहर में रहती हैं तो हल्की ठंड भी होगी तो इस लिहाज से यह वेलवेल सूट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

जेनेलिया डिसूजा: जेनेलिया इस आइवरी फारसी सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर आपको आइवरी और गोल्डन एक कॉम्बिनेशन चाहिए तो कुछ इस तरह का लुक आपके लिए बेस्ट हो सकता है

रकुल प्रीत सिंह: रकुल प्रीत सिंह सॉफ्ट पिंक कलर के शरारा-कुर्ती सेट में बेहद एलिगेंट लग रही है। अगर आप इस ओकेजन के लिए शरारा ड्रेस पहनना चाहती हैं तोकुछ इस तरह का विकल्प आपके लिए बेहतरीन है। इसके बैक पर डीप यू कट डोरी डिज़ाइन है। हाफ स्लीव्स और हेमलाइन पर गोटा-पट्टी तथा ज़री का बारीक एम्ब्रॉयडरी वर्क है। हैवी फ्लेयर्ड शरारा नीचे की तरफ ज़री, बूटी और मोटिफ्स का भारी काम है।

आमना शरीफ: आमना शरीफ: अगर आपको सॉफ्ट कलर पहनना पसंद है या गर्लिश लुक ट्राई करना है तो आमना शरीफ का यह लोक आपके लिए परफेक्ट है। बेबी पिंक कलर में आमना का यह ड्रेस बेहद एलिगेंट लग रहा है

रस्ट ऑरेंज: रस्ट ऑरेंज कलर भी इन दिनों खूब ट्रेंड में है। अगर आपको हेवी एम्ब्रॉयडरी पसंद है तो आप कुछ इस तरह का सूट भी आज़मा सकती है