1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना ने पहना बांधनी प्रिंट का सूट, इन हसीनाओं ने भी लूटी महफलि, त्योहार पर करें कॉपी

करीना ने पहना बांधनी प्रिंट का सूट, इन हसीनाओं ने भी लूटी महफलि, त्योहार पर करें कॉपी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 15, 2026 02:40 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 02:41 pm IST

अगर आप भी इस बार त्योहारों पर कुछ स्टाइलिश और ट्रेडिशनल पहनने की सोच रही हैं, तो बांधनी प्रिंट परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। देख लीजिए एक्ट्रेसेस के कुछ बेहतरीन लुक्स

बांधनी प्रिंट सूट डिजाइन,- India TV Hindi
बांधनी प्रिंट सूट डिजाइन Image Source : INSTAGRAM - @KAREENA/SONAM/ KALPANA__SHAH

अगर आप भी इस साल त्योहारों पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने वार्डरोब में बांधनी प्रिंट को ज़रूर शामिल कर लें, क्योंकि यह डिजाइन एक बार फिर से ट्रेंड में हैं। हाल ही में करीना कपूर बांधनी प्रिंट के सूट में नजर आईं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिर्फ करीना ही नहीं हाल-फिलहाल बॉलीवुड की दूसरी हसीनाएं भी बांधनी आउटफिट में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं। ऐसे में आप भी इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर त्योहारों पर अपने स्टाइल को खास बना सकती हैं।

इन बांधनी प्रिंट को अपने वार्डरोब में करें शामिल

करीना कपूर
Image Source : INSTAGRAM - KAREENAKAPOORKHANकरीना कपूर

लहरिया बांधनी सूट: करीना कपूर अनारकली लहरिया बांधनी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके दुपट्टे के साथ कुर्ती पर और बांधनी पैटर्न बना है। इस ड्रेस पर मिरर वर्क और गोटा-पत्ती एम्ब्रॉयडरी का काम है। आप त्यौहार में अगर साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह का लहरिया बांधनी ड्रेस पहन सकती हैं।

कृति सैनॉन
Image Source : INSTAGRAM - @KRITISANONकृति सैनॉन

गोल्ड हेवी एम्ब्रॉयडरी वर्क: डार्क ब्लू रंग की बांधनी साड़ी में कृति सैनॉन बेहद आकर्षक लग रही हैं। इस साड़ी पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी का काम है जिससे उनका लुक बेहद अलहदा दिख रहा है। अगर आप हेवी वर्क की साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह की बांधनी साड़ी पहन सकती हैं।

दीपिका पादुकोण
Image Source : INSTAGRAM - KALPANA__SHAHदीपिका पादुकोण

बंधेज बांधनी साड़ी: दीपिका पादुकोण इस मरून रंग के बंधेज बांधनी साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के पूरे फैब्रिक पर सफेद-सुनहरी बांधनी डॉट प्रिंट है। अगर आप तेज त्यौहार में ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो इस रंग की साड़ी आप पर खूब अच्छी लगेगी

सारा अली
Image Source : VIRAL BHAIYANIसारा अली

हॉल्टर नेक बांधनी लहंगा: इस डार्क ब्लू कलर की बांधनी लहंगा प्रिंट में सारा अली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप किसी फंक्शन में मॉर्डन और एथनिक, का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो आप यह हॉल्टर नेक लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इसका स्टाइलिश डिजाइन आपको ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस लुक भी देगा।

सोनम कपूर
Image Source : INSTAGRAM -@SONAMKAPOORसोनम कपूर

घरचोला साड़ी: सोनम कपूर इस घरचोला बांधनी साड़ी में दिलकश दिख रही हैं। यह बांधनी का सबसे पुराना और खूबसूरत डिजाइन माना जाता है। इस साड़ी पर बांधनी प्रिंट और बॉर्डर पर एम्ब्रॉयडरी और ज़री वर्क का काम है।

कुशा कपिला
Image Source : VIRAL BHAYANIकुशा कपिला

हेवी ज़री बॉर्डर बांधनी साड़ी: कुशा कपिला की पर्पल बांधनी साड़ी पर से नज़रे हटाना बेहद मुश्किल है। यह कलर भी इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। अगर आप शादी या किसी ख़ास ओकेजन पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो आप हेवी ज़री बॉर्डर वाली बांधनी साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा इन दिनों पिंक और पर्पल कलर का क्रेज भी खूब बढ़ रहा है, फेस्टिव लुक के लिए आप सारा-कृति से लेकर रणवीर सिंह से भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं

जाह्नवी कपूर
Image Source : INSTAGRAM - BFASHIONजाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर: अगर आपको लाल, मरून या पर्पल रंग की बांधनी साड़ी नहीं पहननी है तो जाह्नवी कपूर की तरह ग्रीन कलर की बांधनी साड़ी भी अपने अलमारी में शामिल कर सकती हैं 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।