1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Live: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया, याचिकाओं पर सुनवाई जारी
  Live Now

Live: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया, याचिकाओं पर सुनवाई जारी

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 15, 2026 12:58 pm IST

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की लिस्ट से हटाने, एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका सहित कुल 22 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई - India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर अहम सुनवाई होगी। असदुद्दीन ओवौसी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। इसके अलावा नौ और याचिकाओं पर, यानी कुल 22 याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। याचिकाओं में चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया, फॉर्म 6 में बदलाव और SIR से जुड़े फैसलों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। 

जानें इस खबर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स...

 

Live updates :CEC ज्ञानेश कुमार, SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

Auto Refresh
Refresh
  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हम यह साफ करना चाहते हैं कि ऐसा कोर्ट के आदेश पर नहीं हुआ

    अब एक वकील जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह हुआ।

    सॉलिसिटर जनरल - हम यह साफ करना चाहते हैं कि ऐसा कोर्ट के आदेश पर नहीं हुआ है। हमारी कमिटी पहले से इस पर काम कर रही थी। बहुत सोच-विचार कर फैसला लिया गया है।
    कोर्ट - हम आपकी याचिका (जंतर-मंतर को डिनोटिफाई करने) पर नोटिस जारी कर रहे हैं। सरकार का जवाब आने दीजिए।

    गौरव भाटिया - सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया गया। हम CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं
    कोर्ट - हम सभी CCTV फुटेज (प्रदर्शन, राजनीतिक मार्च वगैरह के) सुरक्षित रखने का आदेश दे रहे हैं।

  • 12:55 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    CJI ने कहा, आप आश्वस्त रहिए हमें कोई नहीं धमका सकता

    जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल से सूची से हटाने के दिल्ली पुलिस के आदेश के खिलाफ याचिका पर SC ने नोटिस जारी किया।

    वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया - जो कोर्ट में हुआ उससे वकील आहत हैं। 200 वकीलों ने SCBA को चिट्ठी लिखी है। कोर्ट को धमकाने की कोशिश की गई।

    CJI ने कहा, आप आश्वस्त रहिए हमें कोई नहीं धमका सकता। लोग बाहर कुछ बोलते हैं, कोर्ट में आकर उनकी भाषा बदल जाती है। कई याचिकाएं इसको लेकर भी दायर हुई थी।

  • 12:53 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कोर्ट ने राहुल गांधी को भी नोटिस जारी किया

    कोर्ट पहले से लंबित याचिकाओ के साथ आगे सुनवाई करेगा। कोर्ट ने राहुल गांधी के SC आने के दौरान हुई नारेबाजी और हंगामें को लेकर दायर याचिका पर भी नोटिस जारी किया। कुछ वकीलों ने यह याचिका दायर की थी। 

  • 12:52 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कोर्ट ने EC, CEC सहित दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया

     राहुल गांधी समेत विपक्ष के 13 नेताओं की याचिका पर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने चुनाव आयोग, CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने SIR प्रकिया के खिलाफ दिग्विजय सिंह और ओवैसी की अलग से दायर याचिका पर भी चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया।
     

  • 12:45 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हम SIR वाले मामलों पर नोटिस जारी करेंगे

    जस्टिस बागची - हम बाहर कही जा रही बातों के आधार पर सुनवाई नहीं करते हैं। हम SIR वाले मामलों पर नोटिस जारी कर उन्हें लंबित मामलों के साथ टैग करेंगे।
     सिब्बल - मैं आइटम 25 राहुल गांधी के लिए हूं।
     CJI - हम इस याचिका पर भी नोटिस जारी कर रहे हैं। लेकिन एक याचिकाकर्ता को अपने आचरण के लिए सफाई देनी होगी।
     राहुल के कोर्ट आने के दिन बनी स्थिति की तरफ इशारा 

  • 12:21 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    महाराष्ट्र SIR मामले की भी होगी सुनवाई

    महाराष्ट्र SIR में लाखों वोटरों के नाम काटने का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाया गया, इसपर सीजेआई ने कहा कि मूल याचिकाओं के साथ उनकी सुनवाई भी होगी।

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    22 याचिकाओं पर दोपहर 12.30 से होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट में आज 22 याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इसके लिए 12.30 बजे दोपहर का समय तय किया गया है।

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    AAP मांगेगी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी, तो वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है।

  • 11:17 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    13 याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

    चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलो के नेताओं की याचिका में दो और याचिकाकर्ता जोड़ गए है। इनके नाम है:-थोल. थिरुमावलवन — विदुथलाई चिरुथैगल कच्ची (VCK)। सज्जाद अहमद किचलू, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC)। वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होने वाली है।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।