1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंक और पर्पल कलर का बढ़ा क्रेज, फेस्टिव लुक के लिए सारा-कृति से लेकर रणवीर सिंह से लें इंस्पिरेशन

पिंक और पर्पल कलर का बढ़ा क्रेज, फेस्टिव लुक के लिए सारा-कृति से लेकर रणवीर सिंह से लें इंस्पिरेशन

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 11, 2026 02:09 pm IST,  Updated : Oct 11, 2026 02:10 pm IST

फेस्टिव सीजन में हर कोई अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी आउटफिट के लिए नए रंगों और फैशन ट्रेंड्स की तलाश में हैं, तो पिंक और पर्पल कलर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

फेस्टिव सीजन आउटफिट आइडियाज- India TV Hindi
फेस्टिव सीजन आउटफिट आइडियाज Image Source : VIRAL BHAYANI

अंबानी परिवार ने नवरात्रि से एक दिन पहले Swadesh Eros की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस ख़ास मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। अब अंबानी परिवार का इवेंट हो और सेलेब्स के फैशन की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! इस इवेंट में कई सितारे पिंक, पर्पल और गोल्डन कलर के खूबसूरत आउटफिट्स में नज़र आए। इन रंगों के कॉम्बिनेशन ने उनके लुक में रॉयल और ग्लैमरस का टच जोड़ दिया। अगर आप भी फेस्टिव सीज़न में अपने आउटफिट के लिए नए रंगों और फैशन ट्रेंड्स की तलाश में हैं, तो इन बॉलीवुड सितारों से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

फेस्टिव लुक के लिए ट्राई करें इन कलर के आउटफिट्स

कृति सैनन
Image Source : VIRAL BHAYANIकृति सैनन

  • इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन कुर्ता पैंट सेट: कृति सेनन इस इवेंट में एक इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्ड कुर्ती के साथ पर्पल रंग की स्ट्रेट-कट पैंट्स पेयर की हैं। यह कंट्रास्ट लुक बेहद अलहदा लग रहा है।बता दें, इस तरह का ड्रेस फेस्टिवल्स, ट्रेडिशनल इवेंट्स या पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट और चॉइस है।

कुशा कपिला
Image Source : VIRAL BHAYANIकुशा कपिला

  • हेवी ज़री बॉर्डर बांधनी साड़ी: कुशा कपिला इस इवेंट में हेवी ज़री बॉर्डर की पर्पल बांधनी साड़ी पहनकर पहुंची। अब बांधनी में पिंक, ग्रीन और मरून तो काफी पॉपुलर कलर है लेकिन पर्पल बांधनी रॉयल और ट्रेंडी लग रहा है। इस साड़ी के स्वीट लाइन नेक वाले ब्लाउज पर हेवी एम्ब्रॉयडर्ड की गई है जो आजकल काफी पॉपुलर है। तो अगर आप शादी या किसी ख़ास ओकेजन पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो आप यह बांधनी साड़ी ट्राई कर सकती हैं।

सारा अली खान
Image Source : VIRAL BHAYANIसारा अली खान

शनाया कपूर
Image Source : VIRAL BHAYANIशनाया कपूर

  • टिश्यू अनारकली और पर्पल चूड़ीदार सेट: इस गोल्ड और पर्पल कॉम्बिनेशन वाले टिश्यू अनारकली ड्रेस में शनाया कपूर बेहद आकर्षक लग रही हैं। इस ड्रेस के नेकलाइन पर हेवी एम्ब्रॉयडरी की गई है। अगर आपको शादी या त्योहारों के लिए एकदम रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो आप यह सेट ट्राई कर सकती हैं।

रणवीर सिंह
Image Source : VIRAL BHAYANIरणवीर सिंह

  • ब्रोकेड नेहरू जैकेट और सिल्क कुर्ता-पायजामा: रणवीर सिंह इस डार्क पिंक कलर के सिल्क कुर्ता-पायजामा में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। गोल्डन ज़री ब्रोकेड नेहरू जैकेट और सफ़ेद पायजामे का यह कॉम्बिनेशन बहुत ज्यादा ट्रेंड में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।