1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कॉटन की ये साड़ियां भीड़ में भी दिखाएंगी आपको सबसे खास, जानें ऑफिस में कैसे स्टाइलिंग कर के पहुंचे?

कॉटन की ये साड़ियां भीड़ में भी दिखाएंगी आपको सबसे खास, जानें ऑफिस में कैसे स्टाइलिंग कर के पहुंचे?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 07, 2026 01:31 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 01:32 pm IST

अगर आपको अपने ऑफिस में साड़ी पहनकर जाना पसंद है तो लेकिन अच्छी तरह से स्टाइलिंग नहीं कर पाती हैं तो यह लेख आपके लिए है। जानें किस कॉटन की साड़ी को कैसे करें स्टाइलिंग?

ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी- India TV Hindi
ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी Image Source : INSTAGRAM - @FASHION_IDEAS666

अगर आप ऑफिस में रोजाना एक जैसी स्टाइलिंग कर के बोर हो गयी हैं तो अपनी वार्डरोब में कॉटन की कुछ साड़ियों को शामिल करें। हालांकि, कई बार महिलाएं असमंजस में पड़ जाती हैं कि कॉटन की साड़ियों को ऑफिस में स्टाइलिंग कैसे करें कि लुक स्टाइलिश, एलीगेंट और कंफर्टेबल लगे। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साड़ी के साथ किस तरह की ब्लाउज, फुटवियर और एक्सेसरीज कैरी करें जो लुक को और खास बना सकती है। आइए जानते हैं ऑफिस के लिए कौन-सी कॉटन साड़ियां चुनें और उन्हें किस तरह स्टाइल करें

कॉटन की साड़ियों को कैसे करें स्टाइलिंग?

ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी
Image Source : INSTAGRAM - @FASHION_IDEAS666ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी

इस तस्वीर में साड़ी के दो लुक दिए गए हैं। पहला है ऑलिव ग्रीन शेड में कॉटन सिल्क की साड़ी। इस साड़ी पर काले रंग के पोल्का डॉट्स बने हैं जो आजकल खूब चलन में हैं। वहीं, ब्लाउज़ के लिए आप ब्लैक कलर का प्लेन क्रॉप टॉप आज़मा सकती हैं। इसे आप ब्राउन टोट बैग, ब्लैक हील्स, झुमके और घड़ी के साथ स्टाइलिंग कर सकती हैं। यह लुक ऑफिस और आउटिंग के लिए बहुत ट्रेंडी है।

दूसरा लुक है कॉटन जॉर्जेट फैब्रिक में ब्राइट येलो कलर में फ्लोरल प्रिंट साड़ी। पूरी साड़ी पर सफेद रंग के फूलों के प्रिंट बने हैं। वहीं, इस लुक को कैजुअल बनाने के लिए सफेद रंग का प्लेन स्लीवलेस वी नेक स्टाइल ब्लाउज़ पेयर करें। इसे आप वाइट हैंडबैग, वाइट हील्स, ब्रेसलेट और झुमकों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह लुक डे-आउटिंग या ऑफिस इवेंट्स के लिए बेहद एलिगेंट है।

ऑफिस के लिए कॉटन साड़ीऑफिस के लिए कॉटन साड़ी
Image Source : INSTAGRAM - @FASHION_IDEAS666ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी

अगर आप अपने लिए किसी ब्लॉक-प्रिंटेड साड़ी तलाश रही हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। ब्राउन और ऑफ-व्हाइट के कॉम्बिनेशन में यह कॉटन सिल्क फैब्रिक ऑफिस या किसी फॉर्मल मीटिंग के लिए परफेक्ट है। इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि यह ऊपर से रस्ट ब्राउन शेड में ऊपर से प्लेन है और निचले हिस्से पर बेज बैकग्राउंड है जिसपर फ्लोरल ब्लॉक प्रिंट का काम है। इस साड़ी को आप ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप ब्लाउज़ के साथ पेयर कर सकती हैं। स्टाइलिंग के लिए आप इसे ब्राउन टोट बै, मैचिंग ब्राउन पॉइंटेड हील्, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके के साथ पेयर करें।

ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी
Image Source : INSTAGRAM - @FASHION_IDEAS666ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी

आजकल नेवी ब्लू और ऑफ-व्हाइट के कॉम्बिनेशन वाली  सॉफ्ट कॉटन फैब्रिक की अजरख ब्लॉक प्रिंटेड साड़ी खूब चलन में हैं। कॉलेज से लेकर ऑफिस तक महिलाएं इस साड़ी की दीवानी हैं। इस साड़ी के साथ आप ऑफ-व्हाइट बेस पर नेवी ब्लू प्रिंट वाला स्लीवलेस टॉप या ऑफ-व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप आज़मा सकती हैं। इसे साड़ी को स्टाइलिंग करने के लिए आप मैचिंग प्रिंटेड कैनवास टोट बैग, हील्स, ऑक्सीडाइज्ड झुमके और रिस्टवॉच पहनें।

ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी
Image Source : INSTAGRAM - @FASHION_IDEAS666ऑफिस के लिए कॉटन साड़ी

कलमकारी अजरख ब्लॉक प्रिंटेड साड़ी भी आजकल इंस्टग्राम पर खूब वायरल है. आप इस डिजाइन में ऑफ व्हाइट और मरून ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन आज़मा सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप ब्लैक कलर का हाफ-स्लीव्स कॉटन ब्लाउज़ पेयर करें। इसे प्लेन ब्लैक लेदर टोट बैग, न्यूड जूती, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके के साथ स्टाइलिंग करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।