1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आलू और दूध से बनाएं सुपर सॉफ्ट रोटी, घंटों रखने के बाद भी नहीं होगी कड़ी, आसान है रेसिपी

आलू और दूध से बनाएं सुपर सॉफ्ट रोटी, घंटों रखने के बाद भी नहीं होगी कड़ी, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 07, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 01:20 pm IST

अगर आपकी रोटी बनाते ही सख्त हो जाती है तो इसके लिए आलू और दूध डालकर आटा लगा लें। इस तरह के आटे से बनी रोटी सुबह से शाम तक रखने पर भी सख्त नहीं होती है। आप इस रेसिपी से मुलायम रोटी बना सकते हैं।

मुलायम रोटी बनाने के टिप्स- India TV Hindi
मुलायम रोटी बनाने के टिप्स Image Source : INDIA TV

रोटी बनाना आसान है लेकिन परफेक्ट गोल, मुलायम और खाने में स्वादिष्ट रोटी बनाना भी अपने आप में कला है। कई बार रोटी बनाने के कुछ देर बाद ही कड़ी हो जाती है। कुछ लोगों की रोटी रबड़ जैसी खिंचने लगती है। अगर आपकी रोटी सख्त बनती है तो इसके लिए आटा गूंथने की खास ट्रिक आपको जरूर अपनानी चाहिए। मुलायम रोटी बनाने के लिए आप आटा गूंथने में दूध और आलू का इस्तेमाल करें। आलू और दूध डालकर बनी रोटी घंटों तक मुलायम बनी रहती है। इस तरह बनी रोटी खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है। आप कहीं बाहर जा रहे हैं या बच्चों को टिफिन में रोटी दे रहे हैं तो आलू और दूध से बनी ये रोटी बनाकर दे सकते हैं। आइये जानते हैं मुलायम रोटी बनाने की रेसिपी।

मुलायम रोटी बनाने की रेसिपी

आलू और दूध से बनाएं मुलायम रोटी- रोटी को मुलायम बनाने के लिए आप 1-2 आलू को उबालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें 1 चौथाई कप दूध डालें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से गेहूं का आटा, थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल डालकर आटा गूंथ लें। आटे में हल्का पानी डालना हो तो मिला सकती हैं। अब आटे को हल्का तेल लगाकर करीब 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें। अब आटे से लोई लें और इसे बेलकर रोटी जैसे तवे पर ही गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। अब रोटी पर थोड़ा घी लगाकर इसे रख दें। इस तरह बनी रोटी सुबह से शाम तक कड़ी नहीं होगी। ये रोटी इतनी मुलायम बनती है कि आप इसे बिना दांत वालों को भी खिला सकते हैं। बच्चों को बुजुर्ग लोगों के लिए ये रोटी अच्छा ऑप्शन है।

सॉफ्ट रोटी बनाने के अन्य टिप्स

अगर आप आलू मिलाकर रोटी नहीं बनाना चाहते हैं तो इसकी जगह आटे में सिर्फ दूध और 1 चम्मच ऑयल डालकर नर्म आटा गूंथ लें। इस आटे से बनी रोटी भी काफी लंबे समय तक मुलायम बनी रहती हैं। इससे रोटी सूखती नहीं है।

अगर आप दूध डालकर रोटी नहीं बनाना चाहते तो रोटी का आटा पतला लगाएं। पतले आटे की बनी रोटी मुलायम रहती है। आप इसमें 1 चम्मच कोई भी ऑयल डालकर आटा लगाएंगग को भी रोटी काफी मुलायम बनती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।