1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रोटी बनाते समय नहीं होगी सख्त, पंकज भदौरिया ने बताया सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाने का आसान तरीका

रोटी बनाते समय नहीं होगी सख्त, पंकज भदौरिया ने बताया सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाने का आसान तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 10, 2026 11:55 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 02:18 am IST

रोटी को सॉफ्ट और फूली-फूली बनाने के लिए आटा गूंथने का सही तरीका बेहद जरूरी है। शेफ पंकज भदौरिया बता रही हैं आटा गूंथने का सही तरीका क्या है?

सॉफ्ट रोटी बनाने की विधि- India TV Hindi
सॉफ्ट रोटी बनाने की विधि Image Source : UNSPLASH

रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद रोटियां नरम और फूली-फूली नहीं बन पातीं। कभी रोटी सख्त हो जाती है तो कभी फूलती ही नहीं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो शेफ पंकज भदौरिया के बताए इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आटा गूंथने के तरीके से लेकर उसे सेट करने तक की छोटी-छोटी बातें रोटी की सॉफ्टनेस पर असर डालती हैं। आइए जानते हैं पंकज भदौरिया के बताए वे टिप्स, जिनकी मदद से घर पर भी नरम और फूली-फूली रोटियां बनाई जा सकती हैं।

फूली-फूली रोटियां बनाने  के लिए आज़माए ये टिप्स 

  • गुनगुने पानी से गूंथे आटा: रोटी का आटा गूंथने के लिए बहुत ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी को धीरे-धीरे डालते हुए आटा गूंथें और ध्यान रखें कि आटा अच्छी तरह मिक्स हो जाए। इससे आटा नरम रखने में मदद मिल सकती है।

  • नरम आटा गूंथें: रोटियां सॉफ्ट बनाने के लिए आटा न तो बहुत कड़ा रखें और न ही बहुत ज्यादा ढीला। आटे को अच्छी तरह गूंथकर मुलायम और चिकना बनाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालते हुए आटा तैयार करें।

  • 20 मिनट के लिए करें सेट: आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां बनाने की बजाय इसे करीब 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। इस दौरान आटे को आराम मिलने से उसकी बनावट बेहतर होती है और रोटियां बेलना भी आसान हो जाता है।

  • तय समय के बाद फिर से गूंथें: 20 मिनट बाद आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से अच्छी तरह गूंथ लें। इसके बाद इसकी लोइयां बनाकर रोटियां बेलें। इससे आटा ज्यादा मुलायम हो सकता है और रोटियों को सॉफ्ट रखने में मदद मिलती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाने के लिए आटे की कंसिस्टेंसी के साथ कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। आटा गूंथने के बाद उसे हमेशा ढककर रखें, ताकि उसकी नमी बनी रहे। लोई बनाते समय उस पर ज्यादा सूखा आटा न लगाएं और रोटी को बहुत पतला या बहुत मोटा न बेलें। तवे को अच्छी तरह गर्म करने के बाद ही रोटी डालें और उसे जरूरत से ज्यादा देर तक न सेंकें। तैयार रोटियों को तुरंत ढककर रखने से उनकी नरमी बरकरार रहने में मदद मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल