1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मुलायम और फूली-फूली बनेंगी रागी की रोटी, रागी का आटा गूंथने का ये है खास तरीका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मुलायम और फूली-फूली बनेंगी रागी की रोटी, रागी का आटा गूंथने का ये है खास तरीका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 17, 2025 08:46 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 08:46 am IST

Ragi Roti Recipe: रागी की रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सर्दियों में रागी को रोटी खाने से शरीर गर्म रहता है और भरपूर ताकत मिलती है। इस ट्रिक से रागी का आटा गूंथकर बनाएंगे तो एकदम फूली हुई मुलायम रोटी बनेंगी। नोट कर लें रेसिपी।

रागी की रोटी बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
रागी की रोटी बनाने की रेसिपी Image Source : INDIA TV

रागी कैल्शियम का भंडार है। बच्चों और बड़ों सभी को रागी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। रागी से कई तरह की डिश तैयार की जा सकती हैं, लेकिन रागी की रोटी बनाकर खाना काफी आसान होता है। बिना किसी झंझट के रागी की रोटियां बनाई जा सकती हैं। हालांकि कुछ लोगों की शिकायत होती है उनकी रागी की रोटी फूलती नहीं है और कड़ी बनती है। इसके लिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जिससे रागी की रोटी एकदम फूली और मुलायम बनेगी। आपको रागी का आटा गूंथने में इन बातों का ध्यान रखना होगा।

रागी का आटा कैसे गूंथें

रागी का आटा गूंथने के लिए करीब 1 कप आटा लें। एक पैन में 1 छोटा कप पानी डालें और गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। अब पानी में 1-2 चम्मच ऑयल या घी डालें और थोड़ा नमक डालकर गर्म होने दें। पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और रागी का आटा पानी में डालकर किसी चम्मच से मिक्स कर लें। रागी और पानी को मिलाया शुरुआत में थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन चलाते हुए मिक्स करते रहें। अब एक प्लेट या बाउल में 1 चम्मच घी डालें और रागी को थोड़ा गुनगुना पानी मिलाते हुए नरम आटा जैसा गूंथ लें।

रागी की रोटी बनाने की रेसिपी

रागी की रोटी बनाने के लिए आटे में से एक लोई लें और उसे गोल कर लें। अब सूखा गेहूं का आटा या रागी का आटा लगाएं और चकला बेलन की मदद से गोल रोटी बना लें। रागी की रोटी गेहूं के आटे की रोटी जितनी ही पतली बेलकर तैयार कर लें। तवा गर्म करें और उस पर रागी की रोटी डालकर दोनों तरफ से सेंक लें। अब चाहें तो कपड़े से दबाते हुए तवे पर ही रागी की रोटी को अच्छी तरह सेंक लें। इससे रोटी काफी फूली हुई और मुलायम बनेगी। या आप नॉर्मल रोटी की तरह गैस की फ्लेम पर घुमाते हुए सेंक लें। देसी घी लगाकर रागी की एकदम मुलायम और फूली-फूली रोटियां पसंदीदा सब्जी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल