1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चॉकलेट मखाना लड्डू रेसिपी, कैल्शियम से भरपूर मिठाई, दिवाली पर बनाकर खाएं

चॉकलेट मखाना लड्डू रेसिपी, कैल्शियम से भरपूर मिठाई, दिवाली पर बनाकर खाएं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 02, 2026 03:20 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 03:20 pm IST

दिवाली पर कुछ हेल्दी और बच्चों की पसंदीदा मिठाई बनानी है तो मखाना चॉकलेट लड्डू बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में टेस्टी और बनाने में आसान मिठाई है। नोट कर लें चॉकलेट मखाना लड्डू की रेसिपी।

मखाना चॉकलेट लड्डू- India TV Hindi
मखाना चॉकलेट लड्डू Image Source : INDIA TV

त्योहार पर मिठाई खाना और बनाना लोगों को पसंद होता है। दिवाली के मौके पर बच्चों को कुछ खाने का मन हो तो आप मखाना चॉकलेट लड्डू बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी। मखाना और चना होने की वजह से इससे कैल्शियम और प्रोटीन भी मिलता है। इन लड्डू को आप शुगर-फ्री भी बना सकते हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती है, तो वजन घटाने वाले भी इन लड्डू को आसानी से खा सकते हैं। फ्रिज में रखने पर आप इन्हें हफ्तेभर तक खा सकते हैं। नोट कर लें चॉकलेट मखाना लड्डू रेसिपी। 

चॉकलेट मखाना लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 1/2 कप भुने हुए चने
  • 8 बड़े खजूर बिना गुठली वाले
  • 1 बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक कोको पाउडर 
  • लिक्विड चॉकलेट लड्डू को कोट करने के लिए
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला (ऑप्शनल)
  • दूध (लड्डू बांधने के लिए)

चॉकलेट मखाना लड्डू की रेसिपी

पहला स्टेप- चॉकलेट मखाना लड्डू बनाने के लिए एक पैन में मखाने लें और उसके साथ चने को सूखा भून लें। आप चाहें तो 1 चम्मच घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्का क्रंची होने तक आपको इन्हें भूनना होगा।

दूसरा स्टेप- अब भुने हुए मखानों को हल्का ठंडा होने दें और इन्हें ब्लेंडर में डालकर दरदरा पाउडर जैसा पीस लें। अब इसमें बिना गुठली वाली खजूर, वैनिला, कोको पाउडर और जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध मिलाएं। लड्डू बन जाएं ऐसा मिश्रण तैयार करना है।

तीसरा स्टेप- अब तैयार किए गए मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और इसके लड्डू बना लें। हर लड्डू को चॉकलेट से कोट कर लें और ऊपर से कोको पाउडर लगाकर तैयार कर लें। इसी तरह सारे लड्डू बनाकर रख लें। तैयार मखाना चॉकलेट लड्डू को एयर-टाइट कंटेनर में रखें।

चौथा स्टेप- ये लड्डू 2-4 दिन तक आसानी से खाए जा सकते हैं। फ्रिज में रखने पर आप दो हफ्ते तक इन लड्डू को आसानी से खा सकते हैं। बच्चों को ये लड्डू खाने में बहुत पसंद आएंगे। आप इन्हें घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इन लड्डू को खाने से शरीर को कैल्शियम भरपूर मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।