1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फिटकरी और नीम की पत्तियों को मिलाकर स्किन पर लगाने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

फिटकरी और नीम की पत्तियों को मिलाकर स्किन पर लगाने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 01, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 06:45 pm IST

फिटकरी और नीम की पत्तियों का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। चलिए जानते हैं इन्हें एक साथ इस्तेमाल करने पर कौन से फायदे मिलते हैं?

फिटकरी और नीम की पत्तियों - India TV Hindi
फिटकरी और नीम के पत्तों के फायदे, Image Source : UNSPLASH

स्किन केयर में फिटकरी और नीम की पत्तियों का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। फिटकरी में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जबकि नीम में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप इन दोनों को कभी साथ में इस्तेमाल किया है? कॉन्टेंट क्रिएटर पूनम देवनानी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि आप इनका इस्तेमाल एक साथ कैसे कर सकते हैं और इसके फायदे। तो आइए जानते हैं फिटकरी और नीम की पत्तियों को मिलाकर लगाने के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

फिटकरी और नीम की पत्तियों को स्किन पर लगाने के फायदे

अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे और एक्ने की परेशानी है तो इस कंट्रोल करने में नीम बेहद फायदेमंद है. इसमें एंटीमाइक्रोबियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। वहीं, फिटकरी का एंटी-सेप्टिक गुण इंफेक्शन को रोकता है। अगर आपको अपनी स्किन को टाइट करना है तो इसमें फिटकरी बेहद फायदेमंद है। इसमें एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट है जो खुले पोर्स को सिकोड़ती है और स्किन को टाइट रखती है।​

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले नीम की पत्तियों के साथ एक खीरा लें और उसे कट करें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से कददूसकर कर लें. जब ये एकदम अच्छी तरह से खुन जाए तब इसे एक कॉटन के कपड़े में निकालें और इसक जूस अच्छी तरह से छान लें. अब एक सिलबट्टे पर यह जूस गिराएं और उसके ऊपर फिटकरी को रगड़े। जब फिटकरी अच्छी तरह से इसमें मिल जाए तब इसे एक बॉयल में लेकर अपनी स्किन के दाग धब्बों वाली जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरे को सादे या गुनगुने पानी से धो लें

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

संवेदनशील त्वचा, एक्जिमा या एलर्जी की समस्या वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। अगर चेहरे पर लगातार मुंहासे, दर्दनाक गांठें या दाग पड़ रहे हैं, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।