चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए सिर्फ महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है, बल्कि डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। शरीर को सही पोषक तत्व मिलने से त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। डॉक्टर जश्या सरीन कहती हैं कि विटामिन C, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ स्किन की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या खाएं?
-
सिट्रस फूड्स और अमरूद को करें शामिल: चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में संतरा, मौसमी, नींबू और अमरूद जैसे विटामिन C से भरपूर फलों को शामिल करें। विटामिन C शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो त्वचा की मजबूती और लचीलेपन के लिए जरूरी है। अमरूद भी विटामिन C का अच्छा स्रोत है। इन फलों का नियमित सेवन त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है
-
स्किन बैरियर को मजबूत रखने के लिए खाएं ओमेगा-3 वाले फूड्स: त्वचा की बाहरी परत यानी स्किन बैरियर नमी बनाए रखने और बाहरी परेशानियों से बचाव करने में अहम भूमिका निभाती है। इसे स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल कर सकते हैं। अखरोट, चिया सीड्स और अलसी इसके शाकाहारी विकल्प हैं, जबकि फैटी फिश भी ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत है। इन फूड्स के अलावा आप अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर के सप्लीमेंट लेना भी शुरू कर सकते हैं
-
सन डैमेज से बचाव के लिए खाएं टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है। तो इसलिए अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में टमाटर शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।