1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करवा चौथ पर बीवी को गिफ्ट करें मिनिमल ब्रेसलेट, सिंपल और क्लासी डिजाइन से जीत लें उनका दिल

करवा चौथ पर बीवी को गिफ्ट करें मिनिमल ब्रेसलेट, सिंपल और क्लासी डिजाइन से जीत लें उनका दिल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 26, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 04:26 pm IST

करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट करने के लिए ये मिनिमल और क्लासी ब्रेसलेट डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। ये रोजाना पहनने के साथ-साथ फेस्टिव लुक के लिए भी अच्छे हैं।

मिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन- India TV Hindi
मिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन Image Source : UNSPLASH

अगर आप करवा चौथ पर अपनी पत्नी को खास महसूस कराना चाहते हैं तो उनके लिए कुछ ऐसा गिफ्ट लें जो उन्हें पसंद आने के साथ एक खूबसूरत याद भी बन जाए। इस करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को सोने की मिनिमल ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह न केवल दिखने में खूबसूरत और क्लासी लगता है बल्कि इसे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल, दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। तो चलिए यहां देख लीजिए सोने के ब्रेसलेट की कुछ बेहतरीन मिनिमल डिजाइंस

गोल्ड ब्रेसलेट की मिनिमल डिजाइन

मिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
Image Source : INSTAGRAM - WEIS_MINIMALIST / MELIANAACCESSORIESमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन

बटफ्लाई गोल्ड चेन ब्रेसलेट: अगर आपकी पत्नी को मिनिमल ज्वेलरी पसंद है, तो बटरफ्लाई डिजाइन वाला गोल्ड चेन ब्रेसलेट उनके लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकती है। गोल्ड चेन के साथ छोटे-छोटे बटरफ्लाई इसे क्लासी लुक देते हैं। इसे साड़ी, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहना जा सकता है।

मिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
Image Source : INSTAGRAM - OLIVIAJEWELRYCO / KCO.NEWYORKमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन

हार्ट डिजाइन ब्रेसलेट: अगर आपकी वाइफ को हार्ट शेप जूलरी की डिजाइन पसंद आती है तो आप उनके लिए हार्ट की डिजाइन वाली ब्रेसलेट चुन सकते हैं। ब्रेसलेट का छोटा-सा दिल वाला पेंडेंट आपकी वाइफ के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।

मिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
Image Source : INSTAGRAM - KJ_KOHINOOR_JEWELLERSमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन

इनफिनिटी ब्रेसलेट: इनफिनिटी का मतलब है हमेशा साथ रहना। अपनी पत्नी को यादगार तोहफा देने के लिए आप इनफिनिटी ब्रेसलेट का चुनाव कर सकते हैं। मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। इसे अकेले पहनने पर भी खूबसूरत लुक मिलता है।

मिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
Image Source : INSTAGRAM - RANIKA_JEWELLERY / PRIFINE_INDIAमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन

गोल्ड ब्रेसलेट में लगा छोटा सा डायमंड: अगर आपकी पत्नी को जूलरी में गोल्ड के साथ डायमंड कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है तो आप कुछ इस तरह के मिनिमल ब्रेसलेट का चुनाव कर सकते हैं। इसका मिनिमल डिजाइन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ क्लासी लुक भी देता है। करवा चौथ पर इसे साड़ी, सूट या किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।

मिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन
Image Source : INSTAGRAM - JEWELIED_BYSKमिनिमल ब्रेसलेट डिजाइन

डायमंड ब्रेसलेट: अगर आपकी पत्नी को थोड़ी हेवी ज्वेलरी पसंद है, तो डायमंड से सजा गोल्ड ब्रेसलेट उनके लिए शानदार गिफ्ट हो सकता है। गोल्ड की खूबसूरती और डायमंड की चमक का कॉम्बिनेशन इसे रिच और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलाव आप अपनी पत्नी को करवा चौथ पर कुछ इस तरह के मिनिमल रिंग डिजाइन हैं भी गिफ्ट कर सकते हैं जो डेली वियर के लिए परफेक्ट है 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।