अगर आप इस करवाचौथ पर अपनी वाइफ को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो उन्हें ये ट्रेंडी रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर आलिया भट्ट तक की इन बेहतरीन डिजाइन वाली रिंग से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए देखते हैं रिंग की ट्रेंडी डिजाइन, जो रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं।
ये ट्रेंडी रिंग डिजाइन करें पत्नी को गिफ्ट

वी शेप रिंग: वी शेप रिंग एवरग्रीन मानी जाती है। आप गोल्ड और डायमंड दोनों में ही इसे खरीद सकते हैं। डायमंड वाली रिंग में इसके बीच में एक सॉलिटेयर स्टोन जड़ा होता है। यह एक मल्टी-बैंड क्रॉसओवर डिज़ाइन है, जिसमें कई पतली रिंग्स आपस में एक-दूसरे को पार करती हैं और उनमें से एक बैंड पर बारीक स्टोन लगे हैं। ऐश्वर्या राय भी वी शेप रिंग की डिजाइन पहनती हैं

डेलिकेट डिज़ाइन वाली रिंग: डेलिकेट डिज़ाइन वाली रिंग भी इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। ये बहुत हल्की होती हैं, जिससे इन्हें रोज़ाना आसानी से पहना जा सकता है। ये वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के कपड़ों पर खूब जंचती हैं।

हार्ट शेप डिज़ाइन: हार्ट शेप डिज़ाइन की रिंग भी इन दिनों खूब ट्रेंड में है। अगर आपको हार्ट शेप डिजाइन पसंद आती है तो आप कुछ इस तरह की डिजाइन गिफ्ट कर सकते हैं। उंगलियों पर क्लासी और मिनिमल लुक देने के लिए गोल्ड-प्लेटेड ओपन-हार्ट और टेक्सचर्ड डिज़ाइन खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा आप करवा चौथ पर पत्नी को डेली वियर के लिए ये ट्रेंडी मिनिमल मंगलसूत्र भी गिफ्ट कर सकते हैं

फ्लोरल या नेचर-इंस्पायर्ड डिज़ाइन: आप कुछ इस तरह की गोल्ड की मिनिमल डिजाइन की रिंग बना सकती है। जिसमें कई पतली रिंग्स के अलग-अलग डेलिकेट पैटर्न दिखाए गए हैं, जैसे कि छोटे फूलों की बेल, बटरफ्लाई, और बीडेड डिज़ाइन

डायमंड गोल्ड कॉम्बिनेशन मिनिमल रिंग: डायमंड गोल्ड कॉम्बिनेशन मिनिमल रिंग भी इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं।बारीक सोने की पट्टियों पर एक छोटा सा डायमंड बहुत ही क्लासी लुक देता है। इसके साथ ही आप इसे ऑफिस या किसी फंक्शन में भी पहनकर जा सकती हैं ।