1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम की चाय के साथ बनाएं क्रंची मसाला मूंगफली, बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए नोट करें रेसिपी

शाम की चाय के साथ बनाएं क्रंची मसाला मूंगफली, बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 01, 2026 06:20 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 06:20 pm IST

मसाला मूंगफली शाम की चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है, खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

क्रंची मसाला मूंगफली रेसिपी- India TV Hindi
क्रंची मसाला मूंगफली रेसिपी Image Source : YOUTUBE- @NIRRMLA NEHHRA

शाम की चाय के साथ अगर कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है। अक्सर लोग चाय के साथ बिस्किट, नमकीन या पकौड़े खाना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार आप घर पर कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। मसालों और बेसन के स्वाद से भरपूर क्रंची मसाला मूंगफली एक बेहतरीन स्नैक है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे एक बार बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर भी कर सकते हैं। अचानक घर आए मेहमानों को चाय के साथ सर्व करना हो या दिवाली पर स्नैक्स की प्लेट सजानी हो, यह रेसिपी हर मौके के लिए परफेक्ट है। चलिए जानते हैं घर पर क्रंची मसाला मूंगफली बनाने की आसान विधि।

मसाला मूंगफली के लिए सामग्री

  • कच्ची मूंगफली 500 ग्राम, लहसुन की कलियां 25 ग्राम, लाल मिर्च पाउडर 2 छोटी चम्मच, नमक 2 छोटी चम्मच, बेसन 2 बड़ी चम्मच, चावल का आटा 2 बड़े चम्मच, हींग 1 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच, थोड़ा पानी छिड़कें, तलने के लिए कुकिंग ऑयल

  • आखिरी तैयारी के लिए: चाट मसाला 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच, नमक 1 छोटी चम्मच

मसाला मूंगफली कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: मसाला मूंगफली बनाने के लिए, सबसे पहले लहसुन की कलियां अच्छी तरह से छील लें और फिर उसे अच्छी तरह से कददूकस कर लें। अब, एक बड़ी थाल में 500 ग्राम मूंगफली को डालें। अब, उसमें 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक, डालें, 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बेसन 2 बड़ी चम्मच और हल्का पानी डालकर आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

  • दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें मूंगफली डालकर ब्राउन होने तक अच्छी तरह से पकाएं। जब ये पक जाएं तब एक थाल में उसे निकालें।

  • तीसरा स्टेप: अब उसमें चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। आपका चटपटा मसाला मूंगफली बनकर तैयार हैं। इसके अलावा आप नाश्ते में ओट्स टिक्की की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।