1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना मावा के बनाएं बेसन की दानेदार बर्फी, मांग मांग कर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

बिना मावा के बनाएं बेसन की दानेदार बर्फी, मांग मांग कर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 02, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 04:31 pm IST

अगर आप दिवाली पर बिना मावा के बेसन की दानेदार मिठाई बिना बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी स्टेप बाय स्टेप टिप्स ज़रूर फॉलो करें

बेसन की दानेदार बर्फी रेसिपी,- India TV Hindi
बेसन की दानेदार बर्फी रेसिपी, Image Source : UNSPLASH

अगर आप दिवाली में मिठाई बनाना चाहते हैं तो बेसन की दानेदार बर्फी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको मावे की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि घर के बच्चे हों या बड़े, हर कोई आपसे इसे बार-बार बनाने की फरमाइश करेगा। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

बेसन की दानेदार बर्फी के लिए सामग्री

देसी घी 5 बड़े चम्मच, बारीक सूजी 1 कप, देसी घी 4 बड़े चम्मच, बेसन 1 कप, ठंडा दूध 2 बड़े चम्मच, मिल्क पाउडर 2 बड़े चम्मच, चीनी 1। 5 कप, पानी ¾ कप, केसर कुछ धागे, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, नमक 1 चुटकी, पिस्ता और बादाम सजाने के लिए

बेसन की दानेदार बर्फी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: बेसन की दानेदार बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन  करें और उसपर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें  5 बड़े चम्मच घी और फिर सूजी डालें। अब सूजी को तब तक भूनें जब तक वह हल्का लाल न हो जाए।  जब सूजी भून जाए तो उसे निकाल लें।  अब, इसके बाद अब उसी कड़ाही में 5 बड़े चम्मच घी डालें और फिर बेसन डालकर खुशबू आने तक उसे भी भूनें।

  • दूसरा स्टेप: जब बेसन हल्का सुनहरा होने लगे तब उसमें 2 बड़े चम्मच ठंडा दूध डालें और मिलाएं ताकि बेसन का मिश्रण दानेदार हो जाए। अब बेसन में भुनी हुई सूजी और 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर डालें और लगभग 2 मिनट तक भूनें।

  • तीसरा स्टेप: अब बेसन की चाशनी बना लें।  एक बड़े बर्तन में आधा कप चीनी में आधा कप पानी और केसर डालें। अब पानी को तब तक पकाएं जब तक वह एक तार की चाशनी न बन जाए। इसके बाद इसमें  इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डालें।

  • चौथा स्टेप: अब बेसन के भुने हुए मिश्रण में गर्म चाशनी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे गैस की हल्की आंच पर तब तक चलाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए और जमने लायक न हो जाए।

  • पांचवां स्टेप: अब इस मिश्रण को एक ट्रे में फैलाएं, कटे हुए मेवों से सजाएं और 30 मिनट के लिए सेट होने दें। इसके बाद ट्रे से निकालें, टुकड़ों में काटें और परोसें। इसके अलाव आप शाम की चाय के साथ क्रंची मसाला मूंगफली भी बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।