1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिवाली पर मेहमानों को परोसें कुरकुरे नमकपारे, स्वाद ऐसा कि मिठाई छोड़कर बार-बार मांगेंगे ये स्नैक्स, नोट करें विधि

दिवाली पर मेहमानों को परोसें कुरकुरे नमकपारे, स्वाद ऐसा कि मिठाई छोड़कर बार-बार मांगेंगे ये स्नैक्स, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 02, 2026 10:01 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 10:23 pm IST

दिवाली पर अगर आप एकदम खस्ता और कुरकुरे नमकपारे बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसके लिए यह आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं.

नमकपारे रेसिपी- India TV Hindi
नमकपारे रेसिपी Image Source : INDIA TV

दिवाली का त्योहार हो और घर में तरह-तरह के पकवान और नमकीन न बनें, ऐसा कैसे हो सकता है! इस खास मौके पर मेहमानों के स्वागत के लिए अगर आप कुछ चटपटा और कुरकुरा बनाना चाहते हैं, तो नमकपारे एक बेहतरीन विकल्प हैं। मैदा और कुछ मसालों की मदद से बनने वाला यह स्नैक खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसकी खासियत है कि एक बार खाने के बाद हाथ अपने आप अगले टुकड़े की तरफ बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं घर पर एकदम खस्ता और कुरकुरे नमकपारे बनाने की आसान विधि।

कुरकुरे नमकपारे बनाने के लिए सामग्री

आधा किलो मैदा, दो चम्मच तेल, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच ऑरगैनो, नमक स्वाद अनुसार, तलने के लिए सामग्री

कुरकुरे नमकपारे बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: कुरकुरे नमकपारे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बड़े बर्तन में आधा किलो मैदा लें और उसमें  एक चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच ऑरगैनो, नमक स्वाद अनुसार और चार चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • दूसरा स्टेप: तेल को मैदे में तब तक मलना है कब तक वह अच्छी तरह से मिल न जाएं। मुट्ठी में मैदा लेकर बांधने पर वह लड्डू की तरह बंधना चाहिए, इससे पता चलता है कि मोयन बिल्कुल सही है। बता दें मोयन करने से नमक पारे एकदम फूले फूले बनते हैं।

  • तीसरा स्टेप: अब, थोड़ा पानी डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। जब वह गूंथ जाए तब उसे कॉटन के कपड़े से ढककर दस मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद, अब इसकी लोई बनाकर रोटी की तरह बेल लें और फिर चाक़ू से डायमंड शेप में काटें।

  • चौथा स्टेप:अब एक कड़ाही में तेल डालें और नमक पारे को अच्छी तरह से ब्राउन होने तक तलें। इस दौरान गैस की आंच मीडियम रखें। जब ब्राउन हो जाए तब, इसे एक टाइट कंटेनर जार में रखें। इसके अलावा, आप घर पर बेसन की दानेदार बर्फी भी बना सकते हैं, नोट करें इसकी विधि​
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।