1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मनीष मल्होत्रा का मिजवान कलेक्शन, हर दुल्हन की बनेगा पहली पसंद, देखें खूबसूरत ब्राइडल कलेक्शन

मनीष मल्होत्रा का मिजवान कलेक्शन, हर दुल्हन की बनेगा पहली पसंद, देखें खूबसूरत ब्राइडल कलेक्शन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 28, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 12:56 pm IST

Manish Malhotra Bridal Collection: हर दुल्हन का सपना होता है कि वो मनीष मल्होत्रा की दुल्हन बने। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने अपना खूबसूरत मिजवान कलेक्शन पेश किया है, जिसमें सबकी नजर खूबसूरत लहंगे पर टिकी है। देखिए तस्वीरें।

मनीष मल्होत्रा का मिजवान कलेक्शन 2026- India TV Hindi
मनीष मल्होत्रा का मिजवान कलेक्शन 2026 Image Source : INDIA TV

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना शानदार मिजवान कलेक्शन (Mijwan Collection) पेश किया है। जिसमें खूबसूरत एथनिक वॉर्डरोब सीरीज को शोकेस किया गया। मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में पारंपरिक चिकनकारी, कढ़ाई और क्राफ्टमैनशिप को बढ़ावा दिया गया है। लेटेस्ट कलेक्शन में बाइडल वियर और ग्रूम वियर के खूबसूरत शेड्स आपको देखने को मिलेंगे। रैंप पर मॉडल्स, एक्ट्रेस और एक्टर मिजवान कलेक्शन को पेश करते हुए नजर आए। 

मनीष मल्होत्रा का मिजवान कलेक्शन 

मिजवान कलेक्शन को पेश करते हुए आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी शोस्टॉपर्स बनी। आलिया भट्ट ने आइवरी चिकनकारी साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आलिया ने इसे स्ट्रैपलेस स्पेगिटीका कॉर्सेट ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। साड़ी के बॉर्डर पर बेहद खूबसूरत काम किया गया है। वहीं आलिया के साथ विक्की कौशल ने मिडनाइट ब्लू चिकनकारी बंदगला शेरवानी पहनी है। शादी में कपल के लिए ये खूबसूरत लुक हो सकता है।

आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा लहंगा
Image Source : INSTA: @MANISHMALHOTRA05आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा लहंगा

मनीष मल्होत्रा का ब्राइडल कलेक्शन

अपने कलेक्शन में मनीष मल्होत्रा ने रानी पिंक कलर और रेड कलर में बेहद खूबसूरत लहंगे पेश किए। जिसमें आपको सफेद धागे की एंब्रॉयडरी क्राफ्ट और हमेशा आकर्षित करने वाली टाइमलेस कलाकारी को पेश किया है। लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा, खूबसूरत ज्वेलरी और कानों में चेन वाले बड़े ईयर रिंग्स खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।

शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के लहंगे

मनीष मल्होत्रा ने अपने इस खूबसूरत लहंगे में रंगों, धागों और फूलों की पंखुड़ियों से बुनी एक जादुई कहानी पेश की है। इसमें फूलों की खूबसूरती को एक खास और कलात्मक अंदाज में पेश किया गया है। इस डिजाइन में 182 कैरेट से ज्यादा मोजाम्बिक रूबी का इस्तेमाल किया गया है। इन रूबियों को पांच पंखुड़ियों वाले खूबसूरत फूलों के आकार में सजाया गया है, जो धीरे-धीरे खिलते हुए नजर आते हैं। इसके साथ चमकदार हीरों का इस्तेमाल किया गया है, जो इस पूरे लुक को और भी खास बनाते हैं। लुक को खास हाथफूल और डायमंड नथ के साथ पूरा किया गया है।

आइवरी, रोज पिंक और पेस्टल कलर्स छाए

रोज पिंक लहंगे को बेहद बारीकी से हाथ से की गई थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और खूबसूरत गुलाब जैसे फूलों की कढ़ाई से तैयार किया गया है। मनीष मल्होत्रा का ये लुक बेहद खूबसूरत और सदाबहार नजर आता है। इसके साथ शानदार ज्वेलरी को स्टाइल किया गया है। इसमें मोजाम्बिक के चमकदार रूबी को बेहद खूबसूरत फूलों के डिजाइन में सजाया गया है। रूबी की गहरी चमक और अलग-अलग रंग इस ज्वेलरी को बेहद रॉयल और आकर्षक बनाते हैं। ये किसी भी ब्राइड को एक खास और रॉयल अंदाज देता है।

पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये लहंगे 

रोज गोल्ड कलर में भी कई डिजाइनर खूबसूरत लहंगे पेश किए हैं, जिनमें फूलों की शेप में हैंड वर्क वाली कढ़ाई की गई है। किसी भी पार्टी या फंक्शन में इस तरह का लुक आपको खूबसूरत बना सकता है।

गोल्डन क्लासिक लुक 

अगर आप कुछ क्लासिक लुक चाहते हैं तो गोल्डन क्लासिक लहंगा आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। मनीष मल्होत्रा का ये गोल्डन लहंग काफी खूबसूरत है, जिसे गोल्डर ज्वेलरी के साथ पेश किया गया है। लहंगे पर फूला का बेहद खूबसूरत काम किया गया है। यह पूरा लुक रंग, डिजाइन और कारीगरी का शानदार मेल है।

फैशन में दिखा मनीष मल्होत्रा का सिग्नेचर स्टाइल 

मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में खासतौर से लखनऊ की चिकनकारी कला, शैडो वर्क और थ्रेड-वर्क का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे मॉर्डन चट के साथ उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल जैसे कि पर्ल एम्ब्रॉयडरी, सीक्वेंस, क्रिस्टल्स और ओम्ब्रे शेड्स का तड़का लगाते हुए पेश किया है। इस कलेक्शन में आइवरी शेड, डीप ग्रीन, कोरल, पेस्टल और ब्लैक जैसे शाही रंगों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। हैवी लहंगे, साड़ियां, बंदगला शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन वियर और कुर्ता सेट डिजाइन किए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।