अनुष्का-आलिया का वेडिंग लुक भी लगेगा फीका, कृति सेनन की बहन के कोरल लहंगा से नहीं हटेगी नजर
अनुष्का-आलिया का वेडिंग लुक भी लगेगा फीका, कृति सेनन की बहन के कोरल लहंगा से नहीं हटेगी नजर
कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन से शादी कर ली है। उनका वेडिंग लुक चर्चा में है। उनके कोरल लहंगे को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें।
Published : Jan 13, 2026 11:30 am IST, Updated : Jan 13, 2026 11:30 am IST
1/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध चुके हैं, और उनकी वेडिंग इस सीजन की सबसे चर्चित और खूबसूरत शादियों में गिनी जा रही है। प्यार, परंपरा और इमोशन्स से भरे इस जश्न ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया है। 10 जनवरी को एक ड्रीम-लाइक क्रिश्चियन सेरेमनी के बाद, कपल ने 11 जनवरी को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी को पूरी शान के साथ सेलिब्रेट किया।
2/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
इस खास मौके की झलकियां खुद नूपुर और स्टेबिन ने 12 जनवरी को इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। हिंदू शादी की तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'तू मेरे कल दा सुकून, ते अज्ज दा शुक्र 11.01.2026।' इस एक लाइन ने उनके रिश्ते की गहराई और इमोशनल बॉन्ड को बखूबी बयान कर दिया। तस्वीरों में जहां शादी की रस्मों की खूबसूरती नजर आई, वहीं परिवार की भावनाएं भी साफ झलकती दिखीं।
3/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
इस पूरी सेरेमनी के सबसे इमोशनल पलों में से कुछ पल कृति सेनन के नाम भी रहे। बड़ी बहन के तौर पर कृति हर कदम पर नूपुर के साथ खड़ी नजर आईं। शादी की तस्वीरों में कृति की मौजूदगी सिर्फ एक सेलेब्रिटी बहन की नहीं, बल्कि एक बेहद भावुक और केयरिंग सिस्टर की झलक देती है।
4/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
अपनी पारंपरिक हिंदू शादी के लिए नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने फैशन की दुनिया के दिग्गज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर भरोसा जताया, जिनकी रॉयल क्रिएशन्स ने पूरे समारोह को शाही अंदाज दे दिया। दोनों के आउटफिट्स में क्लासिक ट्रेडिशन और मॉडर्न एलिगेंस का खूबसूरत मेल देखने को मिला, जिसने उनकी वेडिंग को और भी यादगार बना दिया।
5/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
दुल्हन के रूप में नूपुर सेनन बेहद खूबसूरत नज़र आईं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक कस्टम ओम्ब्रे ब्राइडल लहंगा पहना था, जो हल्के कोरल से गहरे लाल रंग में ग्रेसफुल तरीके से ब्लेंड होता नजर आया। इस दो-टोन लहंगे पर रिच बदला और ज़रदोज़ी वर्क की बारीक कढ़ाई की गई थी, जो आउटफिट को एक रॉयल फील दे रही थी। लहंगे की हेमलाइन पर दिया गया बोल्ड लाल और गोल्डन बॉर्डर पूरे लुक को खूबसूरती से फ्रेम कर रहा था और इसकी भव्यता को और बढ़ा रहा था।
6/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर द्वारा क्यूरेट किए गए नूपुर के ब्राइडल लुक को डबल दुपट्टों के साथ और खास बनाया गया। एक कोरल शेड का दुपट्टा, जिस पर मुकेश डिटेलिंग थी, कंधे पर कैरी किया गया था, जबकि पीच-टोन्ड दुपट्टे को घूंघट के रूप में सिर पर ओढ़ा गया था। दोनों दुपट्टों पर फूलों और पक्षियों के बेहद नाज़ुक मोटिफ्स की कढ़ाई की गई थी, जो आउटफिट में पारंपरिक कारीगरी और शाही नजाकत जोड़ रहे थे।
7/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए नूपुर ने मनीष मल्होत्रा की स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी पहनी। इसमें एक बोल्ड नेकलेस, मैचिंग झुमके, एक खूबसूरत मांग टीका और फ्लोरल इंस्पायर्ड हाथ फूल शामिल थे, जो उनके लुक को रिच और एलिगेंट बना रहे थे। मेकअप की बात करें तो नूपुर ने सॉफ्ट और ग्लोइंग लुक चुना था। ड्यूई बेस, आंखों पर हल्का ब्राउन शिमर, विंग्ड आईलाइनर, गुलाबी ब्लश और न्यूड लिप्स ने उनके चेहरे पर नेचुरल ब्राइडल ग्लो ऐड किया। बालों को बीच से मांग निकालकर स्लीक बन में स्टाइल किया गया था, जो पूरे लुक को क्लासी और ग्रेसफुल बना रहा था।
8/8Image Source : Nupur Sanon Instagram
वहीं दूल्हे के रूप में स्टेबिन बेन ने भी नूपुर के लुक को बखूबी कॉम्प्लिमेंट किया। उन्होंने आइवरी शेड की मनीष मल्होत्रा शेरवानी पहनी थी, जिस पर गोल्डन ब्रोकेड, ज़रदोज़ी और डोरी वर्क की रिच डिटेलिंग की गई थी। इस शेरवानी को उन्होंने शीयर ऑर्गेंज़ा स्टोल के साथ लेयर किया था, जिस पर मैचिंग मोटिफ्स बने हुए थे, जिससे उनके आउटफिट में सॉफ्ट एलिगेंस जुड़ गई। अपने दूल्हे के लुक को शाही टच देने के लिए स्टेबिन ने जमुना-गंगा टिश्यू साफा पहना, जिसे मनीष मल्होत्रा ज्वेलरी के दो रूबी ब्रोच से एक्सेसराइज़ किया गया था। एक ब्रोच टर्बन पर और दूसरा शेरवानी पर पिन किया गया था, जो पूरे लुक को एक रॉयल स्टेटमेंट बना रहा था।