अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और टेस्टी करना चाहते हैं तो म्यूस्ली रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि म्यूस्ली को बनाने में समय भी नहीं लगता है। यह रेसिपी उन लोगों को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से यह लंबे समय तक पेट को भरा रखती है और जल्दी भूख नहीं लगने देती है। इसके साथ ही यह शरीर को एनर्जी देने का भी काम करती है। तो चलिए जानते हैं यह रेसिपी सुबह नाश्ते में कैसे बनाएं?
म्यूस्ली बनाने के लिए सामग्री
म्यूस्ली ¾ कप, कटे हुए अखरोट 1 साबुत, कटे हुए पिस्ते 1 बड़ा चम्मच, कटे हुए बादाम 1 बड़ा चम्मच, किशमिश 1 बड़ा चम्मच, केला 1, दूध आधा कप, शहद 1 बड़ा चम्मच
ये सभी इंग्रीडिएंट्स इस रेसिपी को बनाते हैं खास
म्यूस्ली को ओट्स, जई, सूखे मेवों, एनटीएस और बीज से मिलाकर बनाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें इस्तेमाल होने वाला फल शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। वहीं ड्राई फ्रूट्स और अलसी हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। नट्स और साबुत अनाज से मिलने वाला फाइबर और प्रोटीन हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है
म्यूस्ली बनाने की आसान विधि
-
पहला स्टेप: म्यूस्ली बनाने के लिए एक बाउल में म्यूस्ली, कटे हुए अखरोट, पिस्ता, भुना हुआ अलसी, मिक्स सीड्स, बादाम और 1 बड़ा चम्मच किशमिश डालें।
-
दूसरा स्टेप: उसके बाद, इसमें एक कटा हुआ केला और आधा कप दूध मिलाएं। इसमें आप केला के अलावा अपनी पसंद के दूसरे फल भी जैसे- स्ट्रॉबेरी, अंगूर, कीवी या संतरा भी डाल सकते हैं। इसके अलावा आखिर में एक बड़ा चम्मच शहद डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
-
तीसरा स्टेप: इस तरह आपका हेल्दी म्यूस्ली नाश्ता झटपट बनकर तैयार है।
म्यूस्ली खाने के फायदे
म्यूस्ली में मौजूद फाइबर और प्रोटीन साथ ही इसमें मिक्स ड्राई फ्रूट्स और सीड्स आपके पेट को लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट म ज़रूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज से बचाव में मदद कर सकता है।