1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किन केयर में दही क्यों है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें त्वचा के लिए इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

स्किन केयर में दही क्यों है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें त्वचा के लिए इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 27, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 10:49 am IST

स्किन केयर में दही का इस्तेमाल त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे सही तरीके और त्वचा की जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना जरूरी है। एक्सपर्ट से जानें दही के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

स्किन केयर में दही का इस्तेमाल - India TV Hindi
स्किन केयर में दही का इस्तेमाल Image Source : MAGNIFIC

स्किन और बालों के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल लोग सदियों से करते आ रहे हैं। हल्दी, बेसन, दूध, दही और मलाई जैसी प्राकृतिक चीजों का का इस्तेमाल कई तरह के फेस मास्क में किया जाता है। खासतौर पर हम दही की बात करें तो आयुर्वेद में भी चेहरे और बालों के लिए इसका इस्तेमाल बहुत ज़्यादा फायदेमंद माना गया है। हालांकि, इसका इस्तेमाल कैसे करना है, सही तरीका क्या है यह जानना बेहद ज़रूरी है। चलिए जानते हैं चेहरे पर दही का इस्तेमाल किन तरीकों से किया जा सकता है।

स्किन केयर में दही क्यों है फायदेमंद?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो त्वचा को गहराई के साथ एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसके साथ ही वह त्वचा के ऊपरी परत को मुलायम बनाता है और स्किन को लम्बे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। कुछ शोध में भी दही के इस्तेमाल से त्वचा की नमी, चमक और लचीलेपन में सुधार देखने को मिला है। 

चेहरे पर दही का इस्तेमाल कैसे करें?

  • दही और खीरे का मास्क: खीरे को कद्दूकस करके उसमें दही मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैक को चेहरे पर एक समान मोटी परत में लगाएं। यह त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है।

  • दही और हल्दी का मास्क: एक कटोरी दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पतला पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। हल्दी में मौजूद यौगिक त्वचा की देखभाल में मदद कर सकते हैं।

  • दही और पपीते का मास्क: पके पपीते को अच्छी तरह मैश करके उसमें दही मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। पपीते में मौजूद एंजाइम त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकते हैं। दही या किसी भी घरेलू फेस मास्क को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। जलन, लालिमा या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।