1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अदा शर्मा ने बनाया काला दूध, बाल और त्वचा के लिए बताया फायदेमंद, शेयर की रेसिपी

अदा शर्मा ने बनाया काला दूध, बाल और त्वचा के लिए बताया फायदेमंद, शेयर की रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 15, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 01:05 pm IST

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर काला दूध पीते हुए का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस ब्लैक मिल्क की अनोखी रेसिपी भी फैंस के साथ शेयर की है। जानिए इसके फायदे क्या हैं और काला दूध कैसे बनाया जाता है?

अदा शर्मा- India TV Hindi
अदा शर्मा Image Source : INSTA: @ADAH_KI_ADAH

अभी तक आपने सफेद दूध देखा होगा, लेकिन एक्ट्रेस अदा शर्मा ने काला दूध पीते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अगर आपको सफेद दूध पसंद नहीं है तो ये काला दूध पी सकते हैं। खास बात ये है कि ब्लैक मिल्क सेहत के अलावा बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको सिंपल दूध पसंद नहीं है या आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो काला दूध बनाकर पी सकते हैं। आइये जानते हैं इसे किन चीजों को बनाया जाता है।

अदा शर्मा ने ब्लैक मिल्क की रेसिपी शेयर करते हुए इसके फायदे भी बताए हैं। उन्होंने बताया कि इस ब्लैक मिल्क को पीने से उनकी त्वचा में चमक आ सकती है। इस दूध का काला रंग लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचता है। जो लोग इस काले दूध के बारे में जानना चाहते हैं उन्हें बता दें कि इसे तिल और काजू से बनाकर तैयार किया जाता है। 

काले दूध के फायदे

अदा इसके फायदे बताते हुए लिखा है कि इस दूध में कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। काले तिल के और भी कई फायदे हैं। इस दूध को बनाने के बाद जो बचता है उसे वो फेसपैक की तरह इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी एकदम मुलायम हो जाती है।

काला दूध बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले आप आधा कप काले तिल लें और उन्हें साफ करके पैन में सूखा ही भून लें। दूध में काला रंग काले तिल की वजह से ही आता है। जब तिल चटकने लगें, तो गैस बंद कर दें।

दूसरा स्टेप- अब इसी पैन में 8-10 काजू डालें और उसे हल्का भून लें। तिल जब ठंडे हो जाएं तो मिक्सी में डालें और इसमें भुने काजू, 2 बीज निकले हुए खजूर डालें। अब इसमें 1 पिंच नमक डालें और पानी डालकर अच्छी तरह सारी चीजों को ग्राइंड कर लें।

तीसरा स्टेप-एक सूती मलमल का कपड़ा लें, इसमें तैयार मिश्रण डाल दें और टाइट करते हुए निचोड़ लें। इससे दूध जैसा निकल जाएगा। अब इसे गिलास में डालें और काला दूध बनकर तैयार है। 

अब बचे हुए तिल और काजू वाले पेस्ट को फेस पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इसे चेहरे पर लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए साफ कर लें। त्वचा चमकने लगेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।