भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए हैं। भारत को 226 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 40 बॉल में 80 रन बना दिए। इस दौरान आठ चौके और तीन छक्के उन्होंने लगाने का काम किया। इस मैच का लाइव स्कोर और सारे बड़े अपडेट आपको यहां नीचे मिलते रहेंगे। साथ ही आपको हिन्दी में कमेंट्री पढ़ने का भी मौका मिलेगा।
न्यूजीलैंड के सभी बल्लेबाजों ने बनाए अच्छे रन
न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने इस बड़े स्कोर तक पहुंचने में टीम की मदद की। सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन ने 24 बॉल पर तेजी के साथ 45 रन बनाए। इसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। टिम सिफर्ट ने 17 बॉल पर 24 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने भी 18 बॉल पर 28 रनों की अहम पारी खेली। नीचे के क्रम में आए बेवन जैकब्स ने केवल 16 बॉल पर 31 रन बना दिए। लेकिन ग्लेन फिलिप्स की 82 रनों की पारी सबसे खास रही।
फीकी रही टीम इंडिया की गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वे काफी फीकी रही। केवल तीन ही गेंदबाज एक एक विकेट ले पाए, लेकिन उसमें भी उन्होंने खूब रन लुटाए। अर्शदीप ने 45 रन, मयंक यादव ने 40 रन और अक्षर पटेल ने 51 रन खर्च किए। उन्हें एक एक सफलता मिली। भुवनेश्वर कुमार की वापसी यादगार नहीं रही। उन्होंने चार ओवर में 49 रन दिए और कोई सफलता भी नहीं मिली। नितीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 40 रन दिए।
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज से बाहर
इस सीरीज के दौरान भारत के दो बड़े और मैच विनर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। बुमराह को आराम दिया गया है और पांड्या अभी पूरी तरह से फिट नहीं बताए जा रहे हैं।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।