राजस्थानी लहरिया साड़ी त्योहारों की खुशी और रंगों को दिखाने के लिए बेस्ट हैं। इनका हल्का कपड़ा और डिजाइन कैरी करने में बहुत आसान है। खास टाई-डाई स्टाइल में तिरछी लहर जैसी धारियों वाली ये साड़ियां राजस्थानी परंपरा, विरासत और रॉयलिटी को दिखाती हैं। गर्मी में शिफॉन की लहरिया साड़ी पहने में आसान और दिखने में खूबसूरत लगती हैं। सेलेब्स को भी लहरिया प्रिंट की साड़ी, सूट और दुपट्टा पहने अक्सर देखा होगा। खासतौर से करीना कपूर, सारा अली खान और आलिया भट्ट को लहरिया साड़ियों से काफी प्यार है। आप भी इन सेलेब्स की तरह अपना लुक कैरी कर सकती हैं।
सेलेब्स की पसंद लहरिया साड़ी
राजस्थानी राजसी लुक में करीना कपूर कई बार नजर आ जाती हैं। हाल ही में करीना ने लहरिया प्रिंट की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। अभी हाल में करीना ने राजस्थानी प्रिंट का लाल सूट रहना था। इससे पहले उन्होंने तान्या घावरी की स्टाइल की हुई पीली लहरिया साड़ी पहनी थी, जिसमें करीना बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
सारा अली खान के पास भी लहरिया का अच्छा कलेक्शन है। सारा कई बार लहरिया टुपट्टा ओढ़े दिख जाती हैं। सफेद कुर्ते पर लहरिया दुपट्टा खूबसूरत लगता है। हाल ही में सारा ने हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ खूबसूरत लहरिया सी ग्रीन साड़ी पहनी थी। साड़ी में सारा गजब की खूबसूरत लग रही थीं। सारा ने अपनी आने वाली फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन के दौरान इस आउटफिट को चुना था।

वहीं आलिया भट्ट के कलेक्शन में भी राजस्थानी प्रिंट वाली साड़ियां शामिल हैं। आलिया ने अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक से एक खूबसूरत साड़ियां पहनी थीं, जिसमें हरे, नीले और गुलाबी शेड्स वाला लहरिया साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने नूडल-स्ट्रैप ब्लाउज़ के साथ पहना था। उन्होंने मिनिमल मेकअप, ऑक्सिडाइज़्ड चूड़ियों और भारी झुमकों के साथ लुक को पूरा किया।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक कियारा आडवाणी जो भी पहनती हैं, उसमें अच्छी लगती हैं। कियारा नए आउटफिट्स ट्राई करती रहती हैं। उन्होंने पापा डोंट प्रीच बाय शुभिका की हाई-वेस्ट ब्लू लहरिया स्कर्ट पहनी थी, जिसे हेवी एम्बेलिश्ड पर्ल और बीड ब्रालेट के साथ पेयर किया गया है। फ्यूज़न लुक के लिए ये बढ़िया ऑप्शन है।