प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि ये शरीर के विकास, मांसपेशियों की मरम्मत और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जब बात प्रोटीन की होती है तो ज्यादातर लोगों के मन में अंडे का ख्याल आता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सोयाबीन को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इससे कई तरह की डिशेज भी बनाई जा सकती है। लेकिन क्या कभी आपने हाई प्रोटीन स्नैक ट्राय किया है। अगर आप प्रोटीन से भरपूर स्नैक ट्राय करना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। यहां से फटाफट नोट कर लें सोयाबीन से बनने वाली हाई प्रोटीन स्नैक।
स्टेप 1 - सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में भिगो दें जिससे वो सॉफ्ट हो जाएगा।
स्टेप 2 - इसके बाद इसमें चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च, नमक, सोया सॉस, चिली सॉस, नमक, चीली फ्लेक्स और कश्मीर लाल मिर्च डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
स्टेप 3 - फिर इसे 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए एयर फ्रायर करें।
स्टेप 4 - इसके बाद इसमें जो भी वेजिटेबल आपको पसंद है वो डालें जैसे टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च।
स्टेप 5 - अब इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालें और अच्छी रह मिक्स करें। बनकर तैयार है प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स। हेल्दी स्नैक्स का आनंद लें।