इन दिनों स्किन केयर रूटीन में रेटिनॉल का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो लोग एक्ने और दाग धब्बों से परेशान होते हैं। लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर ड्राइनेस और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं? इसलिए डॉक्टर जश्या भाटिया सरीन बता रही हैं कि रेटिनॉल क्या काम करता है और इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
रेटिनॉल क्या काम करता है?
रेटिनॉल स्किन की गहराई में जाकर कोलेजन का निर्माण करता है जिससे स्किन टाइट होती है। बढ़ती उम्र में इसका इस्तेमाल करने से यह झुर्रियों की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही यह एक्ने और दाग धब्बों को भी दूर करने में मददगार है।
रेटिनॉल का इस्तेमाल कब शुरू करना चाहिए?
एक्सपर्ट कहते हैं कि आप रेटिनॉल का इस्तेमाल 25 साल की उम्र के बाद शुरू कर सकती हैं, क्योंकि इस समय से त्वचा में कोलेजन बनना कम होने लगता है। हालांकि, अगर आपको एक्ने की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर आप इसका 20 की उम्र से भी शुरू कर सकते है
रेटिनॉल इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
-
रेटिनॉल को हमेशा रात में लगाएं: डॉक्टर जश्या भाटिया सरीन कहती हैं कि रेटिनॉल को हमेशा रात के समय सोने से पहले करना चाहिए। सुबह के समय इसका इस्तेमाल करने से आपको सनबर्न या पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है।
-
आंखों और नाक के आसपास न लगाएं: डॉक्टर जश्या सरीन के मुताबिक़, रेटिनॉल को आप अपने पूरे चेहरे पर नहीं लगा सकते हैं। आप इसे आंखों, नाक के कोनों और मुंह के आसपास लगाने से बचें।
-
एक या दो ड्रॉप्स का इस्तेमाल है काफी: रेटिनॉल का इस्तेमाल कभी भी बहुत ज़्यादा न करें। आपके पूरे चेहरे के लिए इसके एक या दो ड्रॉप्स काफी हैं। इसे ज़्यादा लगाने पर ड्राइनेस का सामना करना पड़ सकता है।
-
चेहरा धोने के दस मिनट बाद करें इस्तेमाल: रेटिनॉल को हमेशा चेहरा धोने के दस मिनट बाद ही लगाएं। नमी वाली स्किन पर इसे अप्लाई करने से जलन की समस्या हो सकती है।
-
ड्राइनेस के लिए रेटिनॉल से पहले मॉइस्चराइज़ इस्तेमाल करें: अपनी स्किन पर रेटिनॉल इस्तेमाल करने से पहले आप मॉइस्चराइज़ का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको ड्राइनेस का सामना नहीं करना पड़ेगा
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।