1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम को कुछ चटपटा खाने का कर रहा मन, तो बनाएं पनीर सैंडविच, सिंपल है रेसिपी

शाम को कुछ चटपटा खाने का कर रहा मन, तो बनाएं पनीर सैंडविच, सिंपल है रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 21, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 04:44 pm IST

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा ही दोगुना हो जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए पनीर सैंडविच की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं जो शाम की चाय के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

शाम को कुछ चटपटा खाने का कर रहा मन, तो बनाएं पनीर सैंडविच, सिंपल है रेसिपी- India TV Hindi
शाम को कुछ चटपटा खाने का कर रहा मन, तो बनाएं पनीर सैंडविच, सिंपल है रेसिपी Image Source : MAGNIFIC

शाम होते होते हर किसी को हल्की भुख लगना स्वाभाविक है। ऐसे में शाम की चाय के लिए लोग कुछ चटपटा ऑप्शन सर्च करते रहते हैं। लेकिन समोसा, चोट के अलावा कई लोगों को ऑप्शन समझ ही नहीं आता है। अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी शाम का मजा दोगुना कर देगा। हम यहां जिस चीज की बात कर रहे हैं वो है पनीर सैंडविच। पनीर सैंडविच न केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। यहां पनीर सैंडविच की आसानी सी रेसिपी दी गई है। नोट कर लें। 

सामग्री

  • ब्रेड की स्लाइस: 4 
  • पनीर: 1 कप
  • प्याज: 1 मीडियम साइज़ 
  • टमाटर: 1 मीडियम साइज़ 
  • हरी मिर्च: 1-2 
  • धनिया पत्ती: 2-3 चम्मच 
  • मैयोनीज़ या ताज़ा मलाई: 2 चम्मच
  • चाट मसाला या ओरिगैनो: 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • बटर या घी: सेंकने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस या मैश किया हुआ पनीर लें। अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।

स्टेप 2
इस मिश्रण में चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक और मैयोनीज़ डालें। सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि एक मसालेदार बैटर तैयार हो जाए।

स्टेप 3
अब ब्रेड की दो स्लाइस लें। आप चाहें तो ब्रेड के एक तरफ हरी चटनी या टोमैटो केचप भी लगा सकते हैं। इसके बाद, तैयार किया हुआ पनीर का मसाला एक स्लाइस पर अच्छी तरह फैलाएं और दूसरी स्लाइस से उसे ढक दें।

स्टेप 4
तवे या सैंडविच मेकर को मध्यम आंच पर गर्म करें। ब्रेड के बाहरी हिस्से पर थोड़ा सा बटर या घी लगाएं। सैंडविच को तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह सेक लें। फिर इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें और चाय की चुस्की का आनंद लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।