1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन की जंग और भी तगड़ी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बेहद करीब

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन की जंग और भी तगड़ी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बेहद करीब

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 21, 2026 01:56 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 01:56 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने से पहले आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस वक्त ईशान किशन और ​अभिषेक शर्मा के बीच दिलचस्प मुकाबला हो रहा है।

ishan kishan and abhishek sharma- India TV Hindi
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा Image Source : AP

आईसीसी टी20 रैंकिंग में अब नंबर वन की जंग और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। भारत के ही दो बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा इस वक्त एक दूसरे के बेहद करीब हैं। अंतर इतना कम है कि एक ही मैच के बाद ये बदल भी सकती है। इस बीच श्रेयस अय्यर भी धीरे धीरे आगे बढ़ते चले आ रहे हैं।  भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज समाप्त होने के बाद आईसीसी ने ये रैंकिंग जारी की है। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन टॉपर, अ​भिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज

भारत और न्यूजीलैंड ​के बीच होने वाली टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से पहले आईसीसी ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के ईशान किशन पहले नंबर की कुर्सी पर जमे हुए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 893 की चल रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, उनकी रेटिंग 884 की है। यानी दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच केवल 9 ही रेटिंग अंकों का अंतर है, जो बहुत ज्यादा नहीं होता। काफी वक्त तक पहले नंबर पर काबिज रहे अभिषेक फिर से वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे ईशान से आगे नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि एक मैच की बड़ी पारी सब कुछ बदल सकती है। 

साहिबजादा फरहान तीसरे और श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर मौजूद

पाकिस्तान के नए कप्तान साहिबजादा फरहान भी अभिषेक शर्मा के पास आ खड़े गए हैं। उनकी रेटिंग अभी 883 की चल रही है, यानी वे अभिषेक से केवल एक ही रेटिंग अंक पीछे हैं। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ दिनों में अच्छी छलांग मारी है, फिलहाल वे 798 की रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं। इस बार की रैंकिंग में टॉप 10 में केवल इतना ही बदलाव हुआ है कि वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप दो स्थानों की छलांग के साथ अब नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 759 की है। 

तिलक वर्मा को नुकसान, शेफरेन रदरफोर्ट ने भी मारी छलांग

इस बीच भारत के तिलक वर्मा हल्का सा नीचे आए हैं। वे अब एक स्थान के नुकसान के साथ दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 726 की है। बाकी कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। वेस्टइंडीज के ही शेफरेन रदरफोर्ट छह स्थानों की छलांग के साथ अब 18वें नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। उनकी रेटिंग 634 की है। 

यह भी पढ़ें 

टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच, जियो हॉट स्टार पर नहीं आएगा मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी क्या अभी से हो गए प्लेइंग इलेवन से बाहर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने फंसा दिया पेच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।